{"_id":"6a0a0e9f0185be9c3803ab67","slug":"the-procession-gave-the-message-of-bravery-self-respect-and-unity-shamli-news-c-26-1-sal1002-165636-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: शोभायात्रा में शौर्य, स्वाभिमान और एकता का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: शोभायात्रा में शौर्य, स्वाभिमान और एकता का दिया संदेश
Mon, 18 May 2026 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 18 May 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
थानाभवन में महाराणा प्रताप जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन पूर्व मंंत्री सुरेश राणा व अन्
थानाभवन। नगर में महाराणा प्रताप जयंती पर धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शौर्य, स्वाभिमान और एकता संदेश दिया।
कस्बे के बैंक्वेट हॉल में आयोजित गोष्ठी कार्यक्रम एवं शोभायात्रा में सर्व समाज के लोगों वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को श्रद्धापूर्वक नमन किया। लोगों ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके त्याग, पराक्रम और स्वाभिमान को याद किया। सभा में वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल एक योद्धा नहीं बल्कि राष्ट्रभक्ति, आत्मसम्मान और संघर्ष की मिसाल थे। उन्होंने समाज के हर वर्ग को साथ लेकर मुगलों के खिलाफ लड़ाई लड़ी और कभी भी गुलामी स्वीकार नहीं की। वक्ताओं ने युवाओं से महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने और देश व समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम सभी समाज के जिम्मेदार लोगों को एक मंच पर बैठाकर एकजुटता का संदेश दिया गया।
गोष्ठी के बाद महाराणा प्रताप व भगवान श्री राम की सुंदर झांकियों के साथ ट्रैक्टरों के संग विशाल शोभा यात्रा टंकी चौक, मोहल्ला कानूगोयान, चौधरान पट्टी, महाराणा प्रताप चौक, दिल्ली सहारनपुर मार्ग से होती हुई शनि देव मंदिर पर समाप्त हुई। शोभायात्रा का नागरिकों ने विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान भारत किसान मजदूर संगठन के पूरन सिंह, पूर्व मंत्री सुरेश राणा, शेरसिंह राणा, विक्रांत राणा, अजित राणा,अक्षय राणा, राजू राणा, रवि राणा,भारत राणा, शगुन राणा, सचिन राणा, लाल ठाकुर, लवी राणा, अक्षित राणा, विकास राणा आदि मौजूद रहे।
-- -- --