फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The problems of the farmers will be raised by taking the road to the house

किसानों की समस्याओं को सड़क लेकर सदन तक उठाया जाएगा

Sun, 09 Feb 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
The problems of the farmers will be raised by taking the road to the house
किसानों की समस्याओं को सड़क लेकर सदन तक उठाया जाएगा
विज्ञापन

शामली। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री दीपक कुमार ने कहा कि किसान जन जागरण अभियान के तहत किसानों की समस्याओं को सड़क से लेकर सदन तक उठाया जाएगा। संगठन को मजबूत करने के लिए जगह-जगह नुक्कड़ सभा, तहसील और जिला मुख्यालयों पर सभा आयोजित की जाएगी। जन जागरण अभियान का समापन प्रदेश मुख्यालय पर 17 मार्च को किया जाएगा।

शनिवार को शहर के करनाल रोड पर स्थित पूर्व विधायक पंकज मलिक के आवास पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री दीपक कुमार, प्रदेश सचिव सत्यम सैनी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस मौके पर जिला कांग्रेेेस अध्यक्ष दीपक कुमार सैनी द्वारा कांग्रेस नेताओं का शामली आगमन पर स्वागत किया गया। पूर्व मंत्री दीपक कुमार ने संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि 17 मार्च को प्रदेश कार्यालय में किसान जागरण अभियान का समापन होगा। बैठक में कांग्रेेस के शहर अध्यक्ष अनुज गौतम, पवन कंसल, पूर्व जिलाध्यक्ष अयूब जंग, प्रवीण तरार, राजपाल सिंह एडवोकेट, अरविंद झंझौट, नरेंद्र मलिक, लोकेश कटारिया, प्रदीप राठी, मुकेश शर्मा, मुनेश शर्मा मौजूद रहे। संचालन प्रदीप राठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed