फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The problem of contaminated water was not resolved even after 15 days

15 दिन बाद भी नहीं हुआ दूषित पानी की समस्या का समाधान

Tue, 24 Aug 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
The problem of contaminated water was not resolved even after 15 days
कांधला। कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान में दूषित पानी की समस्या का समाधान 15 दिन बाद भी नहीं हो सका है। दो मौत होने से मोहल्ले के लोगों में दहशत है। मोहल्ले के लोग बाजार से पानी खरीद कर पी रहे हैं।
विज्ञापन

मोहल्ले के निवासी समीम का कहना हैं कि करीब पिछले 15 दिन से मोहल्ले में दूषित पानी आने की शिकायत है, लेकिन इस शिकायत को नगर पालिका ने गंभीरता से नहीं लिया। जिससे हालात बदतर हो गए हैं।
विज्ञापन

राजा का कहना है कि मोहल्ले में दूषित पानी पीने से पत्नी पिछले 5 दिन से बीमार है। मैं मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता हूं। लेकिन इस समस्या के कारण बीमारी आने पर उसके परिवार में रोजी रोटी के भी लाले पड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनाम का कहना है कि परिवार में 4 वर्षीय बेटी के साथ ही 3 लोग बीमार हैं वह अपाहिज है एक छोटी सी दुकान करके अपने परिवार का पालन पोषण करता हूं। लेकिन मोहल्ले में पानी के अंदर गंदगी आने के कारण उसके परिवार के लोग बीमार होने पर वह पूरी तरह से टूट गया है।
अख्तर का कहना है कि मोहल्ले में लगातार दूषित पानी आ रहा है बार-बार शिकायत के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ। हम लोग पैसा खर्च करके पीने का पानी बाहर से खरीद रहे हैं नगर पालिका ने एक दिन पानी का टैंकर भेज कर कई दिनों के बाद पानी का टैंकर आज भेजा है।
पूर्व सभासद सलीम राणा का कहना है कि नगर पालिका का पहले दिन से ही मोहल्ले के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार रहा है। शिकायत के बाद भी यह लोग कोई समाधान नहीं कर पाए। मोहल्ले के काफी लोग बीमार है। इसके जिम्मेदार पालिका प्रशासन हैं।
गुलजार का कहना है कि दूषित पानी आने के कारण एक सप्ताह पूर्व उनकी माता उल्टी दस्त की बीमारी से पीड़ित हुई थी। उपचार कराने के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ और उनकी मौत हो गई।मोहल्ले में 2 मौत हो चुकी हैं। पालिका को इस समस्या का समाधान जल्द करना चाहिए।

सभासद शहजाद राणा का कहना है कि मोहल्ले में सप्लाई पानी के अंदर कीड़े आए हैं जिसके कारण मोहल्ले के लोग बीमार हो गए पालिका को शिकायत की गई जिसके बाद कई स्थानों पर खुदाई कार्य कराया गया लेकिन कोई लीकेज नहीं मिला। अब दोबारा एडिशनल मजिस्ट्रेट ने पूरी पाइपलाइन को खुदाई के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही मोहल्ले में अलग से एक सबमर्सिबल पंप की मांग की गई थी। लेकिन उन्होंने बजट नहीं होने की बात कहते हुए मोहल्ले के बाहर लगे कि नल को रिबोर करने के लिए बोला है।

कांधला के मौहल्ला शेखजादगान में जांच करने पहुचे अतिरिक्त मजिस्ट्रेट

कांधला के मौहल्ला शेखजादगान में जांच करने पहुचे अतिरिक्त मजिस्ट्रेट- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed