फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The price of closed cabbage is seven rupees per kg, relief to the farmers

Shamli News: बंद गोभी के दाम सात रुपये किलो, किसानों को राहत

Fri, 20 Jan 2023 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
The price of closed cabbage is seven rupees per kg, relief to the farmers
जलालाबाद में बंद गोभी का खेत
-पिछले कुछ दिनों से बंद गोभी का कोई नहीं था खरीददार
विज्ञापन

-अब गोभी का बोरा 200 रुपये में बिक रहा, दाम बढ़ने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद। अचानक से बंद गोभी के बोरे के दाम दो सौ रुपये होने से किसानों ने राहत की सांस ली है। इस दाम से जहां किसानों की लागत पूरी हो जाएगी। वहीं उन्हें कुछ पैसे की बचत भी होगी। अभी उम्मीद है कि आने वाले कुछ दिनों में बंद गोभी के दाम और बेहतर हो जाएंगे।
पांच दिसंबर से पूर्व बंद गोभी के दाम 50 से 60 रुपये किलो फुटकर में चल रहे थे। तब तक इस क्षेत्र की बंद गोभी तैयार नहीं हो पाई थी। 15 दिसंबर के बाद बंद गोभी के दामों में भारी गिरावट होने लगी। इसकी वजह शिमला, हापुड़ क्षेत्र की उत्पादित बंद गोभी सब्जी मंडियों में पहुंच रही थी। बंद गोभी अधिक संख्या में पहुंचने पर दामों में गिरावट होने लगी। बंद गोभी का प्रयोग फास्ट फूड में अधिक होता है।
विज्ञापन

अधिक सर्दी में फास्ट फूड की बिक्री कम होने लगती है। सर्दियों में अलग-अलग तरह की सब्जियों की खूब पैदावार होती हैं। इसकी वजह से भी बंद गोभी की खपत कम हो जाती है। बंद गोभी का दिसंबर माह में सब्जी मंडियों में उठान न होने व लागत मूल्य भी न मिलने पर जलालाबाद क्षेत्र के किसान सोनू, संजीव व अन्य किसानों ने खड़ी फसल में जुताई कर गेहूं की बुवाई की। कुछ किसान अभी असमंजस में चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान इंद्रपाल, विकास कुमार, विनोद सैनी, प्रमोद आदि अन्य बंद गोभी के दाम बढ़ने की आस लगाए थे। उन्होंने अपनी बंद गोभी की फसल की जुताई नहीं की। कुछ दिनों से हापुड़, शिमला क्षेत्र की बंद गोभी की मंडियों में कम पहुंचने से दामों में वृद्धि हुई है। वर्तमान में 30 किलो बंद गोभी का कट्टा दो सौ रुपये किलो में बिक रहा है। यानि कि किसान को छह से सात रुपए प्रति किलो से बंद गोभी के दाम मिल रहे हैं। इससे किसानों के चेहरे पर मुस्कान आ गई है। उम्मीद है कि आने वाले दस दिनों में बंद गोभी का कट्टा के दाम में सौ रुपये की बढ़ोत्तरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed