{"_id":"1af1b4c47f00698a4eb19a60ebca9801","slug":"the-presentation-tells-the-mind-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रस्तुति से मन मोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रस्तुति से मन मोहा
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Sun, 29 Nov 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। वीवी इंटर कालेज में चल रहे कर्तव्य पुस्तक मेले में दूसरे दिन कठपुतली का नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। इसके अलावा जादूगर पाशा ने जादू के माध्यम से बच्चों व अन्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मेले में छात्र्-छात्राओं के बीच अंत्याक्षरी व वाद-विवाद प्रतियोगिताएं भी कराई ।
शनिवार को पुस्तक मेले में दूसरे दिन करीब 15 हजार लोगों ने शिरकत की। संगीत नाटक अकादमी दिल्ली की ओर से भिजवाई गई जोधपुर की कठपुतली का नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। सरस्वती विद्या मंदिर शामली, बीएसएम स्कूल, स्कॉटिश इंटरनेशनल, सेंट आरसी कॉन्वेंट स्कूल, हिमालय मॉडल, जैन कन्या, हिंदू कन्या कैराना, रोटरी क्लब आदि बीस स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया।
इसमें अंत्याक्षरी, वाद-विवाद, भाषण, चित्रकला व स्पीड आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के विजेताओं को ईओ अमिता वरुण ने पुरस्कृत किया। इसके अलावा मेले में बाल काव्यरस धारा का आयोजन किया गया, जिसमें बाल कवियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत कविताएं सुनाई।
विज्ञापन
इस दौरान मुकेश दर्पण, वीना अग्रवाल, अशोक आर्य, डा. अमजद, रामकुमार रागी, इफ्फत जहां, प्रीतम सिंह प्रीतम आदि मौजूद रहे।