फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The potholes of the roads are giving pain, NHAI is not becoming a sympathizer

सड़कों के गड्ढे दे रहे दर्द, एनएचएआई नहीं बन रहा हमदर्द

Mon, 14 Feb 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
The potholes of the roads are giving pain, NHAI is not becoming a sympathizer
शडर की एमएसके रोड पर सड़क में हुए गड्ढे। - फोटो : SHAMLI
शामली। शहर के भीतर के मुख्य मार्गों में जगह-जगह गड्ढे से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से गुजरने वाले लोग हड्डी संबंधी बीमारियों के मरीज बन रहे हैं। कई माह से शहर की सड़कों पर पैदल चलना भी दूभर है। विजय चौक से अजंता चौक, रोडवेज बस अड्डा, बुढ़ाना रोड, रेलवे फाटक, विजय चौक से लेकर फव्वारा चौक, वीवी इंटर कॉलेज, हनुमान रोड, शिव चौक, धीमानपुरा फाटक, गुरुद्वारा तिराहा और एसटी तिराहा तक कई स्थानों पर सड़कें गड्ढों के चलते बदहाल हैं।
विज्ञापन

---
शहर के भीतर की सभी मुख्य सड़कों का बुरा हाल है। किसी सड़क में छोटे तो किसी में बड़े गड्ढे हो गए हैं। इन सड़कों पर हिचकोले लेते हुए वाहन चलाना काफी मुश्किल हो जाता है। - राजीव वर्मा, निवासी कांबोज कॉलोनी
विज्ञापन

---
सरकार हर साल गड्ढामुक्त सड़क का अभियान चलाती है, लेकिन गड्ढे खानापूर्ति ही की जाती है। कुछ दिनों बाद ही सड़कों में दोबारा सड़कों गड्ढे होने लगते हैं। इन गड्ढे वाली सड़कों पर वाहन चलाना बेहद मुश्किल है। - वैभव जैन, निवासी जैन विहार।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
एमएसके रोड पर बेतहाशा गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों को भरा गया था, लेकिन एक-दो दिन बाद ही रोड़ी बाहर आ गई। जिसकी वजह से वाहन चालकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। - अवनीश वशिष्ठ, निवासी काका नगर।
---
सड़कों में गड्ढों को लेकर अधिकारी भी ध्यान नहीं देते, जबकि वह खुद रोजाना इन मार्गों से गुजरते हैं। अधिकारियों को आम आदमी की मुश्किलों को ध्यान में रखते हुए सड़कों को गड्ढा मुक्त कराना चाहिए। प्रतीक अग्रवाल, निवासी मिल रोड
---
रीढ़ की हड्डी से संबंधित मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। कुछ गर्दन की नस चढ़ने, खिचांव महसूस करने, सिल्प डिस्क जैसी शिकायत को लेकर भी मरीज आ रहे हैं। यदि धीमा वाहन चलाया जाए और गड्ढा से बचाव किया जाए तो इस तरह की परेशानी से बचा जा सकता है।

डॉ. जाहिद अली त्यागी, हड्डी रोग विशेषज्ञ।
---
एनएचएआई को हस्तांतरित हो चुकीं हैं सभी सड़कें
शहर के विजय चौक से फव्वारा चौक, वीवी इंटर कॉलेज रोड, हनुमान रोड, शिव चौक, धीमानपुरा रोड से लेकर एसटी तिराहे और विजय चौक, रोडवेज अड्डा, बुढ़ाना रोड फाटक तक शहर के सभी मुख्य मार्ग एनएचएआई की बागपत इकाई को हस्तांतरित हो चुके हैं। सड़कों की मरम्मत कराने का दायित्व एनएचएआई और निर्माण एजेंसी का है। - ललित कुमार अग्रवाल, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड शामली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed