फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The postmortem report will reveal the secret of Sudesh Devi's death

Shamli News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा सुदेश देवी की माैत का राज

Sat, 22 Mar 2025 01:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
The postmortem report will reveal the secret of Sudesh Devi's death
झिंझाना। सकौती गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट के दौरान 60 वर्षीय सुदेश देवी की मौत का मामला अभी उलझा हुआ है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया था।
विज्ञापन

अब पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके आधार पर ही मौत की गुत्थी सुलझने की उम्मीद है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। सकौती गांव में प्रवीण और विपक्षी पक्ष के बीच डेढ़ बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद को लेकर बुधवार देर रात दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। परिजनों का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपी पक्ष के दो-तीन लोगों ने सुदेश देवी को धक्का दे दिया, जिससे गिरकर उनकी मौत हो गई। परिजनों ने जान बूझकर हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मृतका के बेटे प्रवीण ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मौत की असल वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।ल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed