फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The police caught the miscreant who fled with the Eeco car

ईको गाड़ी लेकर फरार हुए बदमाश को पुलिस ने दबोचा

Sat, 15 Jan 2022 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
The police caught the miscreant who fled with the Eeco car
बाबरी। पांच दिन पूर्व बुटराड़ा से समाचार पत्र की सप्लाई की गाड़ी लेकर फरार हुए बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी से गाड़ी भी बरामद कर ली। उसका चालान कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बाबरी थाने में नौ जनवरी को कुलदीप कुमार पुत्र ओमपाल निवासी मोहल्ला सुंदर नगर रामपुर तिराहा थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया था कि वह ईको गाड़ी नंबर यूपी-12बीएच-9296 से मेरठ से समाचार पत्र की सप्लाई का कार्य करता है। रविवार सुबह वह बुटराडा बस स्टैंड पर लोई नहर होटल पर अखबार का बंडल डालने के बाद वापस गाड़ी के पास आया तब तक बदमाश गाड़ी चोरी कर ले गए थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर बाबरी पुलिस भाज्जु चौकी पर चेकिंग कर रही थी। तभी आ रही ईको गाड़ी को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। चालक ने गाड़ी भगाने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा कर उसे कुछ दूरी पर पकड़ लिया। चालक से 315 बोर का एक तमंचा व एक कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ में उसना अपना नाम रवि पुत्र सोमपाल निवासी ग्राम कुआंखेड़ा थाना ननौता जनपद सहारनपुर बताया। उसने बताया कि यह गाड़ी बुटराड़ा से चोरी की थी। बाबरी पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। बाबरी थाना अध्यक्ष वीरेंद्र कसाना ने बताया आरोपी ने गाड़ी में रखे अखबार पकड़े जाने के डर के चलते जला दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed