फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The people of Pansariyan have written on the houses, the house is for sale

पंसारियान के लोगों ने घरों पर लिखा मकान बिकाऊ है

Mon, 13 Sep 2021 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
The people of Pansariyan have written on the houses, the house is for sale
शामली मौहल्ला पंसारियान में मकान पर लिखा यह मकान बिकाऊ है - फोटो : SHAMLI
पंसारियान के लोगों ने घरों पर लिखा मकान बिकाऊ है
विज्ञापन

शामली। शहर के मोहल्ला पंसारियान के लोगों ने महिला पर अनैतिक कार्य करने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है। मोहल्लेवासियों ने घरों पर मकान बिकाऊ लिख दिया है और चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई नहीं होती तो वह घर छोड़कर जाने को मजबूर होंगे।

सोमवार को मोहल्ला पंसारियान के लोग पुलिस कार्यालय पहुंचे। इन लोगों ने एसपी सुकीर्ति माधव को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि मोहल्ले में एक महिला अनैतिक कार्य करती है। इसके चलते वहां पर गलत किस्म के लोगों का आना-जाना रहता है। विरोध करने पर महिला उन्हें झूठे मामले में फंसाने की धमकी देती है। जो बाहरी लोग आते हैं, उनसे जान से मारने की धमकी दिलवाई जाती है। मोहल्लेवासियों ने कहा कि मोहल्ले में अपराधी प्रवृत्ति के लोगों का आना जाना रहने से लोग परेशान है। उन्होंने एसपी से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। उधर, मोहल्ले में 10-12 घरों पर मकान बिकाऊ लिख दिया गया और चेतावनी दी कि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह मोहल्ला छोड़कर जाने को मजबूर होंगे। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि मोहल्लेवासियों की शिकायत मिली है, जिसकी जांच कराई जाएगी। सादे में पुलिसकर्मी लगाए जाएंगे। जो भी दोषी होगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

शामली मौहल्ला पंसारियान में मकान पर लिखा यह मकान बिकाऊ है

शामली मौहल्ला पंसारियान में मकान पर लिखा यह मकान बिकाऊ है- फोटो : SHAMLI

शामली एसपी कार्यालय में शिकायत करने पहुंचे मोहल्ला पंसारियान के लोग

शामली एसपी कार्यालय में शिकायत करने पहुंचे मोहल्ला पंसारियान के लोग- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed