फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The people of Lilaun village are facing the 'punishment of black water'

Shamli News: ‘काला पानी की सजा’ भुगत रहे लिलौन गांव के लोग

Mon, 28 Nov 2022 05:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
The people of Lilaun village are facing the 'punishment of black water'
शामली क्षेत्र के गांव लिलौन में गंदे नाले से संबंधित परिचर्चा फोटो डॉ राजेंद्र। - फोटो : SHAMLI
शामली। लिलौन गांव में प्रदूषित नाला से डेंगू फैलने का खतरा तो बना हुआ ही है, साथ ही वहां हैंडपंपों का पानी भी प्रदूषित हो चुका है। कई ग्रामीणों को कैंसर, टीबी जैसी घातक बीमारी ने अपनी चपेट में ले रखा है। नाला के प्रदूषित होने की वजह ग्रामीण फैक्टरी का पानी बता रहे हैं। शिकायत के बावजूद भी प्रशासन नाला को प्रदूषित होने से नहीं बचा रहा है।
विज्ञापन

लिलौन गांव से एक नाला होकर गुजरता है और इस नाले में चीनी मिल के पानी के साथ-साथ फैक्टरियों का पानी भी आता है। फैक्टरियों से निकलने वाले प्रदूषित पानी के कारण यह नाला जहरीला हो चुका है। पानी जहरीला होने के कारण गांव में लगे हैंडपंप व सबमर्सिबल से पानी भी काला निकल रहा है, जिससे वहां के लोगों को कैंसर, टीबी, फेफड़े की बीमारी हो रही है। कई लोग घातक बीमारी की चपेट में हैं। हैंडपंप से निकलने वाला प्रदूषित पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। इतना ही नहीं प्रदूषित पानी के कारण ग्रामीणों के बर्तन भी काले हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत प्रशासन से कर चुके हैं, लेकिन आज तक भी समाधान नहीं किया गया है। फैक्टरी संचालक भी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

एनजीटी का करेंगे रुख
ग्रामीणों ने कहा कि यदि नाले में फैक्टरी का पानी डालने से नहीं रोका गया तो वह एनजीटी का रुख करेंगे और वहां मामले को गंभीरता से उठाया जाएगा। उन्हें अब एनजीटी ही इस प्रदूषित पानी से मुक्ति दिला सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दशक पहले तक पानी आता था सही
बाबा संजय कालखंडे ने बताया कि दो दशक पहले तक नाला में पानी ठीक था, लेकिन जब से फैक्टरियों का पानी नाले में डलना शुरू हुआ तब से यह प्रदूषित हो चुका है। उनके सबमर्सिबल में भी पानी प्रदूषित आने लगा है, जिससे काफी दिक्कत हो रही है।
प्रदूषित बीमारी से वह हो गई बीमार
कौशल ने कहा कि नाला का पानी प्रदूषित होने से वह बीमार हो गई है और उनको काफी दिक्कत हो रही है। हैंडपंप से काला पानी निकल रहा है, जो मौत को दावत दे रहा है। प्रशासन भी उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है।
गांव में काफी लोग बीमारी की चपेट में
सचिन ने कहा कि गांव में काफी लोग इस प्रदूषित नाले के कारण बीमार हो चुके हैं। कई लोगों को कैंसर, टीबी की बीमारी है तो किसी के फेफडे़ खराब हो चुके हैं। फैक्टरी का पानी इसके लिए जिम्मेदार है।
नहीं दे रहा कोई ध्यान, बीमारी फैल रही
डा. राजेंद्र ने कहा कि नाला को शुद्ध करने की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। हैंडपंप व सबमर्सिबल का पानी प्रदूषित हो चुका है और पानी काला निकल रहा है, जिससे उनको काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पता नहीं उनको कब प्रदूषित पानी से मुक्ति मिलेगी।

नाले की सफाई कराई, लेकिन कोई फायदा नहीं
अंकुर प्रधान ने कहा कि नाले की सफाई भी कराई जा चुकी है, लेकिन फैक्टरी का पानी आने से फिर यह प्रदूषित हो जाता है। इसमें गंदगी का अंबार लगा हुआ है और इससे गांव में बीमारी फैल रही है। वह फिर से शिकायत कर इसका निस्तारण करने का प्रयास करेंगे।

शामली क्षेत्र के गांव लिलौन में गंदा पानी दिखाता युवक सचिन।

शामली क्षेत्र के गांव लिलौन में गंदा पानी दिखाता युवक सचिन।- फोटो : SHAMLI

शामली क्षेत्र के गांव लिलौन नाले में फैक्ट्री का गंदा पानी।

शामली क्षेत्र के गांव लिलौन नाले में फैक्ट्री का गंदा पानी।- फोटो : SHAMLI

शामली क्षेत्र के गांव लिलौन में गंदे   नाले से संबंधित परिचर्चा फोटो बाबा संजय कालखंडे।

शामली क्षेत्र के गांव लिलौन में गंदे नाले से संबंधित परिचर्चा फोटो बाबा संजय कालखंडे।- फोटो : SHAMLI

शामली क्षेत्र के गांव लिलौन  में  गंदे   नाले से संबंधित परिचर्चा फोटो कौशल।

शामली क्षेत्र के गांव लिलौन में गंदे नाले से संबंधित परिचर्चा फोटो कौशल।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed