फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The party will always fight for the rights of farmers: Jayant

किसानों के हक के लिए हमेशा संघर्षरत रहेगी पार्टी : जयंत

Fri, 07 Feb 2025 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 07 Feb 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
The party will always fight for the rights of farmers: Jayant
गांव किवाना में पूर्व जिला पंचायत सदस्य बिजेंद्र मलिक के आवास पर जाते केंद्रीय मंत्री एवं रालो
शामली। केंद्रीय मंत्री और रालोद सुप्रीमो चौधरी जयंत सिंह बृहस्पतिवार को जिले में दो अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल हुए। किवाना गांव में जहां पूर्व विधायक बलबीर सिंह के पौत्र की मृत्यु पर शोक संवेदना प्रकट की। वहीं, रालोद विधायक अशरफ अली के आवास पर पहुंचे। जहां पर अव्यवस्था देखते हुए चौधरी जयंत ने नाराजगी भी जाहिर की। उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर और आम जनता के लिए पार्टी हमेशा संघर्षरत रहेगी।
विज्ञापन

रालोद सुप्रीमो चौधरी जयंत सिंह किवाना गांव में पूर्व विधायक बलबीर के पौत्र के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करने के लिए पहुंचे। इस दौरान रालोद नेता बिजेंद्र मलिक ने बेटे के निधन के बारे में जानकारी दी। यहां उनको आसपास गांव क्षेत्र के लोगों ने अपनी समस्याएं सुनाईं। तत्पश्चात रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी ने गांव किवाना निवासी पूर्व प्रधान नंद कुमार से मिलकर उनके पुत्र सुनील की तीन दिन पूर्व हुई मौत पर शोक व्यक्त किया और शोकाकुल परिवार को हिम्मत बंधाई।
विज्ञापन


इस दौरान केबिनेट मंत्री अनिल कुमार, सदर विधायक प्रसन्न चौधरी, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व विधायक राव वारिस, योगेन्द्र चैयरमैन, रालोद जिलाध्यक्ष वाजिद अली, आनंद छिल्ला, जिला पंचायत सदस्य अरविंद पंवार, उमेश पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- बिजेंद्र मलिक के आवास पर पूर्व मंत्री सुरेश राणा भी सांत्वना देने के लिए पहुंचे।



इसके बाद चौधरी जयंत सिंह थानाभवन में विधायक अशरफ अली के किला आवास पर पहुंचे। उनके साथ कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार भी रहे। इस दौरान मंत्री का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया।

इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से क्षेत्र के विकास, किसानों और मजदूरों की समस्याओं और पार्टी को मजबूत करने व नये लोगों को पार्टी से जोड़ने को लेकर चर्चा की। केंद्रीय मंत्री थानाभवन विधायक अशरफ अली खान के आवास पर लगभग आधा घंटा रुके। माना जा रहा है कि इस मुलाकात से पार्टी मजबूत होगी और नई ऊर्जा का संचार होगा, क्योंकि रालोद काफी समय से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपने संगठन को मजबूत करने में जुटा हुआ है।

इस मौके पर जयंत चौधरी ने कहा कि उनकी पार्टी किसानों, मजदूरों और आम जनता के हक के लिए हमेशा संघर्षरत रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने की अपील की।



इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, विधायक मिथिलेश पाल, विधायक राजपाल बालियान, विधायक प्रसन्न चौधरी, पूर्व विधायक राव अब्दुल वारिस, विक्रांत निर्वाल, राजन जावला, ऋषिराज राझड़ आदि मौजूद रहे।








- किला प्रकरण पर नहीं बोले, मीडिया से बचते हुए निकल गए







वर्तमान में जलालाबाद किले का प्रकरण सुर्खियों में है। मनहार खेड़ी समिति के पदाधिकारी किले को हिंदुओं का बता रहे हैं जबकि रालोद विधायक अशरफ अली किले को अपना पुश्तैनी बता रहे हैं। जयंत चौधरी जलालाबाद किले में पहुंचे मगर मीडिया से बचते नजर आए। सिर्फ इतना कहा कि अशरफ अली मेरा परिवार है और मैं सिर्फ परिवार से मिलने के लिए आया हूं। इसके बाद वहां से रवाना हो गए। कार्यकर्ताओं की बैठक भी जयंत को लेनी थी मगर अव्यवस्था के कारण बैठक नहीं ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed