{"_id":"63a0a6faf8af2863ab29eab2","slug":"the-palanquin-procession-of-lord-parshvanath-and-srichandra-prabhu-was-taken-out-shamli-news-mrt6184261123","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: भगवान पार्श्वनाथ व श्रीचंद्र प्रभु की पालकी यात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: भगवान पार्श्वनाथ व श्रीचंद्र प्रभु की पालकी यात्रा निकाली
विज्ञापन
कैराना में श्री दिगम्बर जैन समाज द्वारा निकाली गई शोभायात्रा में स्वर्ण रथ
- फोटो : SHAMLI
भगवान पार्श्वनाथ व श्रीचंद्र प्रभु की पालकी यात्रा निकाली
शामली। नगर की जैन धर्मशाला से श्री पार्श्वनाथ भगवान व श्रीचंद्र प्रभु भगवान के जन्म व तप कल्याणक महोत्सव पर श्री पार्श्वनाथ आराधना संघ द्वारा द्वितीय भव्य पालकी यात्रा बैंडबाजों के साथ निकाली। यात्रा का जगह-जगह फूल बरसाकर जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया।
सोमवार को श्री पार्श्वनाथ आराधना संघ द्वारा शहर के जैन धर्मशाला से द्वितीय भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। शुभारंभ एडीएम संतोष कुमार सिंह व उद्यमी जेके जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। यात्रा शहर की जैन धर्मशाला से प्रारंभ होकर शहर के तालाब रोड, कमला कॉलोनी, हनुमान रोड, वीवी इंटर कॉलेज रोड, फव्वारा चौक, बड़ा बाजार, नया बाजार, गांधी चैक, रेलवे रोड को होते हुए वापस जैन धर्मशाला में जाकर संपन्न हुई। पालकी यात्रा का कई स्थानों पर फूल बरसाकर स्वागत किया गया। इसके बाद जैन धर्मशाला में शांति विधान का आयोजन किया गया और विधि विधान के साथ श्रीजी को दोबारा विराजमान कराया गया।
इस दौरान 108 महिलाएं घटयात्रा में शामिल रहीं। कार्यक्रम के पश्चात जेके जैन की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर शिशिर जैन, बबलू जैन, मनीष जैन, सचिन जैन, आकाश जैन, प्रिंस जैन, यश जैन, तुषार जैन, राजीव जैन, शैलेष जैन, राजीव गोयल, अंकित गोयल, सम्मक जैन, सुधीर जैन, अशोक जैन, मयंक जैन, नीरज संगल आदि मौजूद रहे।

कैराना में श्री दिगम्बर जैन समाज द्वारा निकाली गई शोभायात्रा में श्रद्धालु- फोटो : SHAMLI
विज्ञापन