फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The Pakistani connection to Ayush's religious conversion.

Shamli News: आयुष के धर्म परिवर्तन का पाकिस्तानी कनेक्शन

Mon, 08 Jun 2026 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 08 Jun 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
The Pakistani connection to Ayush's religious conversion.
शामली निवासी आयुष मलिक। स्रोत वीडियोग्रेब - फोटो : शीलादेवी।
शामली। आयुष के धर्म परिवर्तन के मामले में पुलिस ने आरोपी युवती चांदनी और उसके पिता इस्लाम कुरैशी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एसपी एनपी सिंह के अनुसार पूछताछ में सामने आया कि चांदनी व उसके भाई ने आयुष को पाकिस्तान में रहने वाले डॉ. इसरार के सोशल मीडिया यू ट्यूब पर प्रसारित होने वाले भाषणों को सुनने के लिए प्रेरित किया। इसरार पाकिस्तान में बैठकर यहां के लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का काम कर रहा है।
आयुष इसरार की स्पीच को सुनता और उसे फाॅलो करता था। एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि आयुष का ब्रेनवॉश इस स्तर तक किया गया है कि उससे पांच मिनट बात की गई तो उसने 50 बार दीन शब्द का इस्तेमाल किया। इसके अलावा उसने इस्लाम धर्म से संबंधित कई बातें भी बताईं।
विज्ञापन

2018 में चांदनी के संपर्क में आया था आयुष

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आयुष के कंधे में 2018 में चोट लगी थी। वह फिजियोथेरेपी के लिए जाता था, वहां पर चांदनी फिजियोथेरेपिस्ट का कार्य करती थी। वहीं पर दोनों की बातचीत हुई और फोन नंबरों का आदान-प्रदान हुआ। इसके बाद आयुष जहां पर जिम जाता था, वहां चांदनी ने जिम ट्रेनर के रूप में काम किया। इसके अलावा चांदनी का भाई आयुष की दुकान पर सेल्समैन की नौकरी करता था। इसके अलावा अन्य सेल्समैनों में ज्यादातर उसके भाई के संपर्क वाले ही थे। चांदनी ने आयुष को प्रेमजाल में फंसाकर 2023-24 में दिल्ली की जामा मस्जिद ले जाकर फर्जी निकाहनामा तैयार कराया और इस्लाम मजहब में धर्मांतरण कराया। चांदनी उसे दिल्ली, मुंबई समेत कई स्थानों पर मस्जिदों व दरगाह आदि में भी साथ लेकर गई थी और बड़े स्तर पर उसका ब्रेनवॉश कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पर दर्ज है प्राथमिकी

देवराज मलिक की तरफ से चांदनी कुरैशी, उसके पिता इस्लाम, भाई आसमोहम्मद, बहनें राहिल, सुमाइला व राबिया, हुमा कुरैशी, सलीम उर्फ भोला, मौलवी मुनव्वर व दो अज्ञात मौलवी के विरुद्ध शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

दो बड़े मेडिकल स्टोर के मालिक हैं देवराज

एसपी एनपी सिंह का कहना है कि मोहल्ला दयानंद नगर निवासी देवराज मलिक के शहर में दो बड़े मेडिकल स्टोर है। वह शामली कैमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हैं। एक मेडिकल स्टोर पर देवराज मलिक और दूसरे मेडिकल स्टोर को उनका पुत्र आयुष चलाता है। देवराज मलिक के पास मकान, गाड़ी और जमीन समेत करोड़ों रुपये की संपत्ति है। इसमें से अधिकतर संपत्ति आयुष के नाम पर है।


सभी आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक आंदोलन रहेगा जारी : यशवीर महाराज

शामली। बघरा स्थित योग साधना आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि धर्मांतरण करने वालों पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लेकिन जब तक सभी आरोपी गिरफ्तार होकर जेल नहीं जाते, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। यदि 12 जून से पहले सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं होते तो शामली में 12 जून को हिंदू महापंचायत की जाएगी। उन्होंने कहा कि सुनने में आया कि युवक का खतना मुंबई में हुआ है। जिहादियों को चेतावनी देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में किसी भी हिंदू का धर्मांतरण किसी भी कीमत नहीं होने देंगे। कहा कि शामली के युवक के धर्मांतरण की जड़ें केवल यहीं नहीं कई प्रदेशों में फैली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed