फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The opening movement will defeat BJP

होगा भाजपा हराओ आंदोलन का आगाज

Tue, 18 Oct 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 18 Oct 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
The opening movement will defeat BJP
political - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। केंद्रीय सेवाओं में आरक्षण लागू ना होने पर आहत अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ अभियान चलाएगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट   संकल्प रैलियां की जाएंगी, जिसमें भाजपा हराओ का नारा बुलंद    किया जाएगा।
विज्ञापन


सोमवार को अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष यशपाल मलिक ने पदाधिकारियों के साथ शामली नगरपालिका परिषद में मीटिंग की। प्रेसवार्ता में यशपाल मलिक ने बताया कि केंद्रीय सेवाओं में जाटों को आरक्षण दिलाने के लिए 10 साल से आंदोलन चल रहा है। 2014 में तत्कालीन यूपीए सरकार ने आरक्षण दिया, लेकिन 15 मार्च 2015 को सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त कर दिया था।
विज्ञापन


इसके बाद 26 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने जाट समाज के प्रतिनिधियों से वार्ता कर आश्वस्त किया था कि जाट    समाज को कानूनी रुप से आरक्षण दिलाया जाएगा, लेकिन वह वादा अब तक पूरा नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जाट समाज से हुई वादा खिलाफी को लेकर ही आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर जाटों को एकजुट होकर निर्णय लेना होगा। इसी उद्देश्य से जाट संकल्प रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। रैलियों में तय किया जाएगा कि आरक्षण लागू नहीं होता है, तो विधानसभा चुनाव पर जाट समाज का राजनैतिक निर्णय क्या होगा। जाट संकल्प रैलियों में भीड़ जुटाने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में भ्रमण किया जाएगा। 

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 125 विधानसभा सीटों पर जाट आरक्षण समिति के प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। इनकी जिम्मेदारी होगी कि जाट समाज को जागरूक करने में सबको एकजुट करेंगे। 


इस कार्य में खाप पंचायतों का सहयोग भी लिया जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जाटों का उद्देश्य भाजपा का हराना है। हम किसी एक पार्टी का समर्थन नहीं करेंगे, बल्कि हर सीट पर भाजपा प्रत्याशी को हराने वाले प्रत्याशी को समर्थन किया जाएगा। इस दौरान संघर्ष समिति के शामली जिलाध्यक्ष सतेंद्र चिकारा, राष्ट्रीय महासचिव बीएस अहलावत, डॉ. आरएस तोमर, सतेंद्र फौजी, पंकज ढिंढाली, सरविन ढिंढाली, अनिल मलिक, सचिन खेड़ी, दुष्यंत बनत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed