फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The one who made a photo viral on the temple of the mother was arrested

मां की कनपटी पर तमंचा रख खिंचवाई फोटो, वायरल होने से मचा हड़कंप, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 22 Jan 2021 03:15 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 22 Jan 2021 03:15 PM IST
विज्ञापन
The one who made a photo viral on the temple of the mother was arrested
युवक ने मां की कनपटी पर तमंचा रखकर फोटो खिंचवाई। - फोटो : अमर उजाला

शामली जनपद में कैराना पुलिस ने एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा बरामद किया है। युवक ने अपनी मां की कनपटी पर तमंचा लगाकर फोटो खिंचवाई थी। फोटो वायरल होने के बाद ही पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी थी।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि शादी समारोह के दौरान युवक ने मजाक में अपनी मां की कनपटी पर तमंचा सटा रखा था। यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि 11 जनवरी को सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक एक महिला की कनपटी पर तमंचा सटाए खड़ा था। फोटो के आधार पर युवक की पहचान गांव अकबरपुर सुनहेटी निवासी दीपक के रूप में हुई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शामली: अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटा, हादसे में जीजा-साले की मौत, परिवार में मचा कोहराम
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पुलिस ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी दीपक निवासी अकबरपुर सुनहेटी को उसके घर से 315 बोर के तमंचे के साथ गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

उधर, बुधवार रात पौने नौ बजे गंदराऊ निवासी राकेश ने डायल-112 पुलिस को सूचना दी कि गांव में एक युवक उस पर बंदूक ताने खड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि सूचना देने वाला राकेश नशे में है और आने-जाने वालों से झगड़ा कर रहा है। पुलिस ने राकेश निवासी गंदराऊ को गिरफ्तार कर लिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed