{"_id":"6009c5498ebc3e2c550f5cd9","slug":"two-youths-died-due-to-tractor-overturning-shamli-news-mrt5216812166","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली: अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटा, हादसे में जीजा-साले की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटा, हादसे में जीजा-साले की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Fri, 22 Jan 2021 01:14 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 01:14 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली जनपद के जलालाबाद में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर डीपीएस स्कूल के सामने गुरुवार रात ट्रैक्टर पलटने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों जीजा- साले बताए गए हैं। घटना से मृतक के परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
गांव चंदेना माल निवासी अंकित (25) पुत्र और गांव रशीदगढ़ निवासी आशु (21) थानाभवन से जलालाबाद ट्रैक्टर लेकर किसी काम से आए थे। गुरुवार रात करीब नौ बजे दोनों ट्रैक्टर से गांव चंदेना माल जा रहे थे। जैसे ही दोनों डीपीएस स्कूल के सामने पहुंचे तो सामने से आ रहे वाहन की लाइट चेहरे पर पड़ने से ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। जिस स्थान पर दुर्घटना हुई वहां सड़क का निर्माण चल रहा है। ट्रैक्टर के सड़क किनारे पलट जाने से दोनों उसके नीचे दब गए। जब तक आसपास के लोगों और पुलिस ने उन्हें ट्रैक्टर के नीचे से निकाला तब तक उन दोनों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई के लिए एमडीए ने बनाया था ये खास प्लान, फिर बद्दो की आलीशान कोठी जमींदोज, तस्वीरें
विज्ञापन
पुलिस चौकी प्रभारी ने दोनों को थानाभवन चिकित्सालय में लेकर गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मृतकों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/