फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The officers heard the problems in the police station resolution day

थाना समाधान दिवस में अधिकारियों ने सुनी समस्याएं

Sun, 15 May 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
The officers heard the problems in the police station resolution day
कैराना/थानाभवन। करीब चार माह बाद कैराना कोतवाली में शासन के निर्देश पर पुलिस क्षेत्राधिकारी बिजेंद्र सिंह भड़ाना की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर थाना समाधान दिवस में एडिशनल एसपी ओपी सिंह पहुंचे। एएसपी ने पुलिस को फरियादियों की समस्याएं सुन समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान कुल 13 प्रार्थना पत्र आए। एक शिकायत अधिकारियों द्वारा मौके पर निस्तारण किया गया। अन्य शिकायतों को एक सप्ताह के अंदर निस्तारण करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को भेजा गया। एएसपी ने महिला रिपोर्टिंग चौकी तथा कोतवाली परिसर में बैठे फरियादियों से बात की। इस दौरान एसडीएम संदीप कुमार, कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान सहित उपनिरीक्षक व राजस्व विभाग की टीम मौजूद रहीं।
विज्ञापन

उधर, थानाभवन थाना परिसर थाना में समाधान दिवस नायब तहसीलदार प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें छह भूमि संबंधी शिकायत में दो का मौके पर समाधान किया गया। जबकि अन्य समस्याओं के लिए हलका इंचार्ज को तुरंत निस्तारण के निर्देश दिए गए। उधर, गढ़ीपुख्ता थाना प्रांगण में समाधान दिवस नायब तहसीलदार सचिन वर्मा की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें तीन शिकायत समाधान दिवस में आई। जिसका कोई निस्तारण नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटों से परेशान 99 वर्षीय वृद्ध महिला फरियाद लेकर पहुंची
थाना समाधान दिवस के दौरान गांव बीनड़ा निवासी 99 वर्षीय राम प्यारी नाम की एक विधवा वृद्ध महिला पहुंची। वृद्ध महिला ने सीओ बिजेंद्र सिंह भड़ाना को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी हैं। उसके सात पुत्र हैं। कोई भी पुत्र गुजारे के लिए और दवाई व अन्य खर्च के लिए कुछ नहीं देता। वह अपना जीवन यापन बड़ी मुश्किल से कर रही हैं। उसके परिवार का एक युवक तथा उसकी पत्नी उसकी देखभाल करते हैं, लेकिन उसके पुत्र उनके साथ गाली-गलौज कर मारपीट करते हैं। वह अपने मकान में अलग रहती हैं। पुत्रों से मकान का कोई वास्तव व सरोकार नहीं हैं। मकान हड़पने की नीयत से उसके पुत्र उसे परेशान करते रहते हैं। जान से मारने की धमकी देते हैं। महिला ने पुलिस से कार्रवाई कराने की गुहार लगाई। जिसके बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी ने संबंधित हल्का दरोगा को मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed