फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The number of women patients was more in the Chief Minister's Health Fair

मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में महिला मरीजों की संख्या रही ज्यादा

Sun, 05 Jun 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
The number of women patients was more in the Chief Minister's Health Fair
शामली। जिले में सभी 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आयोजित किया गया। मेले में पुरुष मरीजों के मुकाबले महिला मरीजों की संख्या ज्यादा रही। मेले में 578 मरीजों की जांच कर उपचार दिया गया। इनमें महिला मरीजों की संख्या 273, पुरुष मरीजों की संख्या 212 और 93 बच्चें शामिल रहे।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर प्रत्येक रविवार को सभी पीएचसी पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आयोजित किया जाता है। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि सभी पीएचसी पर आरोग्य मेले का आयोजन हुआ है। इसमें 25 चिकित्सक, 97 पैरा मेडिकल स्टाफ की ड्यूटी रही। उन्होंने बताया कि मेले में 578 मरीजों की जांच कर नि:शुल्क दवा दी गई। इनमें 273 महिला मरीज, 212 पुरुष और 93 बच्चों को उपचार दिया गया। आरोग्य मेले में वायरल बुखार, नजला, जुकाम व खांसी के मरीज सबसे ज्यादा रहे। सभी मरीज सामान्य बीमारी से संबंधित थे और कोई गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीज नहीं आया। इसके अलावा आरोग्य मेले में 85 लाभार्थियों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए गए हैं। सबसे अधिक 58 मरीज केरटू पीएचसी पर पहुंचे जबकि सबसे कम पांच-पांच मरीज राजपुर छाजपुर और लिसाढ़ पीएचसी पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed