फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The number of women patients was more in the Chief Minister's Health Fair

मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में महिला मरीजों की संख्या रही ज्यादा

Sun, 29 May 2022 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
The number of women patients was more in the Chief Minister's Health Fair
शामली। जिले में सभी 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में पुरुषों के मुकाबले महिला मरीजों की संख्या ज्यादा रही। आरोग्य मेले में कुल 566 मरीजों ने उपचार पाया, जिनमें 294 महिला और 209 पुरुष मरीज शामिल रहें। मेले में 61 आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर हर रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले लगाकर ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को उपचार देने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जिले में सभी 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेला आयोजित किया गया। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि मेले में 30 चिकित्सकों और 106 पैरा स्टाफ की ड्यूटी रही। मेले में 209 पुरुष, 294 महिला और 63 बच्चों की जांच कर दवा का वितरण किया गया। इस दौरान 61 आयुष्मान योजना के गोल्डन कार्ड बनाए गए। सबसे ज्यादा 45 मरीज हरड़ फतेहपुर पीएचसी पर पहुंचे जबकि सबसे कम तीन मरीज फुगाना पीएचसी पर पहुंचे। सीएमओ ने बताया कि आरोग्य मेले में वायरल बुखार, नजला, जुकाम व खांसी के मरीज ज्यादा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed