{"_id":"6a1885ddccef12617609946b","slug":"the-non-implementation-of-the-route-workshop-of-e-caricatures-is-causing-traffic-jams-shamli-news-c-26-1-sal1002-166399-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ई रिक्शाें का रूट निर्धारण लागू न होने से लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ई रिक्शाें का रूट निर्धारण लागू न होने से लग रहा जाम
विज्ञापन
साढ़े चार माह पहले पालिका व परिवहन विभाग ने तय किए थे दस रूट
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर में यातायात जाम की समस्या के समाधान के लिए साढ़े चार महीने पहले नगरपालिका और परिवहन विभाग ने मिलकर ई रिक्शाें के रूट निर्धारित किए थे लेकिन अभी तक रूट निर्धारण लागू नहीं हो सका। इसके चलते शहर में ई रिक्शाें से जाम की समस्या से लोगों को राहत नहीं मिली है।
शहर में बढ़ते यातायात जाम को नियंत्रित करने, सड़क सुरक्षा व आवागमन में सुविधा को लेकर जनवरी माह में पालिका चेयरमैन अरविंद संगल और एआरटीओ रोहित राजपूत ने संयुक्त रूप से विचार विमर्श के बाद ई रिक्शाें के रूट तय किए थे।
शहर में लगभग तीन हजार ई रिक्शा संचालित है, जिनमें लगभग 1500 पंजीकृत है। इनके अलावा आसपास के गांवों से भी ई रिक्शा अवैध रूप से चल रही है। सभी ई-रिक्शाें पर नंबर और निर्धारित रूट लागू करने का निर्णय लेने के साथ ही शहर में ई रिक्शों के 10 रूट तय किए गए। तय रूटों पर ई रिक्शा के संचालन की तिथि जल्दी निर्धारित करना बताया गया था पांच माह बाद इसके बाद अभी तक तय रूटों पर ई रिक्शा का संचालन शुरू नहीं हुआ है, जिससे जाम की समस्या बन रही है। एआरटीओ रोहित राजपूत का कहना है कि यातायात पुलिस के साथ मिलकर जल्द ही ई रिक्शाें का तय रूट पर संचालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
ये रूट हुए थे तय
- विजय चौक से गुरुद्वारा वाया फव्वारा चौक, स्टेट बैंक, हनुमान टिल्ला रोड, फाटक
- विजय चौक से रेलवे स्टेशन वाया टिकैत चौक, रेलपार होते हुए गुरुद्वारा तक
- विजय चौक से भिक्की मोड वाया माजरा रोड, गढ़ी अड्डा, देव गार्डन, नई मंडी, थाना आदर्श मंडी तक
- अजंता चौक से दिल्ली रोड, खेड़ी करमू तक
- अजंता चौक से विजय चौक, करनाल रोड, एमएस फार्म तक
- अजंता चौक से फव्वारा चौक, वीवी इंटर कॉलेज रोड, हनुमान रोड होते हुए फाटक गुरुद्वारा तक
- अजंता चौक से भिक्की मोड, माजरा रोड, देव गार्डन, गढ़ी बस स्टैंड तक
- विजय चौक से आईसीआईसीआई बैंक, बुढ़ाना रोड फाटक, सिंभालका तक
- गढ़ी बस स्टैंड से वीवी डिग्री कॉलेज, नई मंडी, पुलिस लाइन तक
- गुरुद्वारा से बनत व साईं मंदिर तक