{"_id":"5f610b228ebc3e61f715322d","slug":"the-new-education-policy-will-help-reduce-the-burden-on-the-bag-shamli-news-mrt501517021","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई शिक्षा नीति बस्ते को बोझ कम करने में सहायक होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई शिक्षा नीति बस्ते को बोझ कम करने में सहायक होगी
विज्ञापन
शामली सत्यनारयण इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय शिक्षा निति पर जनपद स्तरीय कार्यशाला में बोलती प्रधान?
- फोटो : SHAMLI
नई शिक्षा नीति बस्ते को बोझ कम करने में सहायक होगी
शामली। सत्यनारायण इंटर कॉलेज में ‘नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020’ पर तीन दिवसीय जनपद स्तरीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर और माल्यार्पण करके किया। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति छात्र-छात्राओं के बस्ते को बोझ कम करने में सहायक होगी। कार्यशाला का मकसद शिक्षकों को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संबंध में अवगत कराना है।
कार्यशाला में कंडेला राजकीय इंटर कालेज की प्रधानाचार्य डॉक्टर अमित मलिक ने कहा कि नई शिक्षा नीति छात्र-छात्राओं के भविष्य को संवारने में सहायक होगी। कन्या सुमंगला योजना में अधिकतम दो बच्चे वाले परिवार ही लाभान्वित होंगे। फार्म जन सेवा केंद्र पर भरे जाएंगे। श्री सत्यनारायण इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि नई शिक्षा नीति में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई का निरंतर आंकलन एक विशेष बिंदु होगा। जैन कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्य डॉक्टर रुचिता ढाका ने कहा कि नई शिक्षा नीति रोजगार परक है। यह छात्र-छात्राओं को रोजगार दिलाने मे सहायक होगी। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद ने कहा कि नई शिक्षा नीति मेें नैतिक शिक्षा पर विशेष बल दिया गया है। जिया उल हक अंसारी व प्रदीप कुमार ने कहा कि नई शिक्षा नीति मेे कमजोर छात्र-छात्राओं की शिक्षा, दिव्यांग छात्र-छात्राओं की शिक्षा पर विशेष बल पर जोर दिया गया है। इस अवसर पर अनिल कुमार, घनश्याम शर्मा, अंजली जैन, अश्वनी कुमार, छवि शर्मा, ज्योति तायल, लक्ष्मी गर्ग, मनोज कुमार शर्मा, सोनिया सिंघल, राहुल संगल, महेश नारायण गौड़, साकेत निर्वाल, अमित कुमार, मोहित मित्तल, लोकेश वर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन अनिल कुमार कश्यप ने किया।