फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The name was changed to a complaint with the DM

नाम बदलकर की थी डीएम के यहां शिकायत

Wed, 09 Nov 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
The name was changed to a complaint with the DM
नाम बदलकर की थी डीएम के यहां शिकायत
विज्ञापन

शामली। नाम बदलकर धोखे से शादी करने की शिकायत पीड़िता ने ही नाम बदलकर की थी। इस मामले में झिंझाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के घर दबिश दी, लेकिन वह फरार मिला। पुलिस ने पूछताछ के लिए परिजनों को हिरासत में लिया है।
डीएम के यहां सोमवार को हरियाणा के यमुना नगर निवासी लक्ष्मी ने शिकायत की थी। शिकायत में बताया था कि झिंझाना के समीर नाम के युवक ने नाम बदलकर उसकी ननद के साथ सोशल मीडिया पर दोस्ती की। इसके बाद उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। उसे धोखे में रखकर आरोपी ने उसकी ननद की अश्लील वीडियो बनाई और शारीरिक शोषण किया व गर्भपात कराया। इसी बीच उसकी ननद को पता चला कि आरोपी युवक दूसरे समुदाय का है और अपना धर्म छिपाकर उसके साथ शादी की है, इस सदमे में आकर उसकी ननद ने तीन माह पूर्व आत्महत्या कर ली। अपनी पुत्री की गंभीर बीमारी के चलते उस समय आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर पाई थी।
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर पुलिस जांच में जुटी तो सामने आया कि महिला एक ही है। महिला ने ही अपनी ननद के नाम से शिकायत की थी। महिला पहले से ही विवाहित थी और शादी के बाद उसने अपना नाम बदलकर कोमल रख लिया था। एसपी अभिषेक झा ने बताया कि कोमल ने शिकायत की है कि समीर ने सोशल मीडिया के माध्यम से उससे संपर्क किया और उससे रुपये लिए साथ ही प्रताड़ित किया। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed