फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The municipality appointed five Kanwar in-charges for the Kanwar Yatra

Shamli News: कांवड़ यात्रा के लिए पालिका ने पांच कांवड़ प्रभारी नियुक्त किए

Wed, 16 Jul 2025 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
The municipality appointed five Kanwar in-charges for the Kanwar Yatra
शामली। नगरपालिका ने कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पांच कांवड़ प्रभारी नियुक्त किए गए। यह सभी अपनी टीम के साथ शहर में कांवड़ियों के आवागमन की बेहतर व्यवस्था बनवाने में सहयोग करेंगे। कांवड मेला प्रभारियों को पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल व अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार सोलंकी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी ने बताया कि कांवड़ यात्रा के लिए सभासद प्रमोद जांगिड उर्फ राजू, डॉ. राजेंद्र संगल, धुरेंद्र निर्वाल, सविता और शाहिदा को कांवड़ मेला प्रभारी नियुक्त किया गया। कांवड़ मेला प्रभारी कांवड़ियों को आने वाली समस्याओं को देखते हुए प्रशासन को अवगत कराकर उनकी समस्या का समाधान कराएंगे और कांविडयां को सुरक्षित अपने गंतव्य तक प्रस्थान करने में मदद करेंगे। दोनों महिला सभासद पालिका की तरफ से शहर में लगने वाले कांवड़ शिविरों में महिला कांवडियों की सुरक्षा व समस्याओं का समाधान कराएंगी। इस अवसर पर रामनिवास सैनी, तोहिद रहमानी, गुलजार मंसूरी, संजय उपाध्याय, कालू कुरैशी, लक्ष्मण सिंह, मदनपाल, गंगाराम, संजय बंसल, मनीष भटनागर, अमित पंवार, आशु, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पालिका ने यह किए इंतजाम

पालिकाध्यक्ष ने बताया कि कांवड यात्रा के दौरान एसटी तिराहे पर रंग-बिरंगी लाइटों द्वारा सुंदरीकरण कराया गया है। कांवड़ियों के लिए स्वागत द्वारा बनवाए गए हैं। एसटी तिराहे से नहर पुल कैराना रोड तक आईपी एड्रेस वाले कैमरे लगाए गए हैं। कांवड यात्रा मार्ग पर लाउडस्पीकर, 380 अस्थाई लाइट, तीन पानी के टैंकर, पानी के प्याऊ, दो मोबाइल टॉयलेट की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed