फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The model has a week to build toilets

मॉडल शौचालयों के निर्माण के लिए दिया एक सप्ताह

Sat, 18 Feb 2017 12:05 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली Updated Sat, 18 Feb 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
The model has a week to build toilets
inspection - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। जिलाधिकारी सुजीत कुमार ग्राम वेदखड़ी और पावटी खुर्द में निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय में शौचालय की खराब हालत देखकर नाराजगी जताई। ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव को निर्देश दिया कि  एक सप्ताह में मॉडल शौचालयों का निर्माण कराया जाए। निर्माण समय पर नहीं हुआ तो ग्राम सचिव को निलंबित कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन

 

शुक्रवार को जिलाधिकारी सुजीत कुमार और मुख्य विकास अधिकारी यशु रुस्तगी ने ऊन ब्लॉक के ग्राम मंसूरा, वेदखेडी, पावटी खुर्द तथा मुंडेट खादर का दौरा कर स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्माणाधीन शौचालयों का निर्माण एक सप्ताह के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया। पावटी खुर्द और वेदखेडी में प्राथमिक विद्यालयों के शौचालय की खराब हालत मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई। 

विज्ञापन

 

उन्होंने निर्देश दिया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने शौचालयों का उपयोग न करने वालों के परिवारों का राशन वितरण बंद करा दिया जाएगा और विद्युत कनेक्शन भी काट दिया जाएगा। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने कहा कि जरूरत के मुताबिक ही पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। पानी की बर्बादी से बचा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने तहत कच्चे गड्ढे की जगह पक्के सेफ्टी टैंक बनाने की मांग की। मुख्य विकास अधिकारी यशु रुस्तगी ने समझाया कि सीमेंटेड सेफ्टी टैंक से शौचालयों का गंदा पानी बाहर आता है। इससे बदबू फैलती है। कच्चे गड्ढे आधुनिक तकनीकी के अनुसार बनाए जा रहे हैं। इनका गंदा पानी जमीन सोख लेती है। 


 

जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने ग्राम प्रधान, विकास खंड अधिकारी एवं निगरानी समिति के सदस्यों से कहा कि जो लोग खुले मेें शौच के लिए जाते हैं। उन पर निगरानी रखें और समझाएं कि खुले मेें शौच जाने से बीमारियां फैलती हैं । इस दौरान डा. विपिन कुमार, ग्राम प्रधान यामीन, ग्राम सचिव सुशील और वेदपाल सैनी तथा समिति के सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed