फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The miscreants opened fire after the robbery failed

लूट में विफल होने पर बदमाशों ने की फायरिंग, युवक को पैर में लगी गोली

Sat, 04 Jun 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
The miscreants opened fire after the robbery failed
गोली लगने से घायल माजिद। - फोटो : SHAMLI
चौसाना (शामली)। जिजौला निवासी एक युवक से शामली-सहारनपुर बॉर्डर के पास स्थित इस्सापुर में बृहस्पतिवार रात करीब पांच बदमाशों ने लूट में विफल होने पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पैर में गोली लगने से बाइक सवार घायल हो गए, लेकिन उसने बाइक नहीं रोकी। चिकित्सकों ने उसे चंडीगढ़ रेफर किया है।
विज्ञापन

चौसाना क्षेत्र के गांव जिजौला निवासी माजिद पुत्र हामिद बृहस्पतिवार रात में सहारनपुर से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही इस्सापुर स्थित केएस डिग्री कॉलेज के निकट पहुंचा तो पांच बदमाशों ने उसको रोकने की कोशिश की। पीड़ित ने बताया कि बदमाशों को देखकर बाइक की गति को धीमा कर कच्चे में उतार लिया। जैसे ही बदमाश पास आने लगे तो उसने बाइक को दोबारा दौड़ा दिया। जिस पर बदमाशों ने पीछे से फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली माजिद के पैर में लग गई। पीड़ित ने हार नहीं मानी और गोली लगने के बाद भी बाइक चलाता रहा। तीन किमी दूर शामली-सहारनपुर बॉर्डर बाइक से नीचे पर जा गिरा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सहारनपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने बताया कि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की तहरीर थाने में नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed