{"_id":"5e2c8a998ebc3e99f067b589","slug":"the-miscreants-looted-two-lakh-rupees-from-the-businessman-s-accountant-shamli-news-mrt4657483128","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूंगफली व्यापारी के मुनीम से बदमाशों ने दो लाख रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूंगफली व्यापारी के मुनीम से बदमाशों ने दो लाख रुपये लूटे
विज्ञापन
व्यापारी के मुनीम से बदमाशों ने दो लाख रुपये लूटे
कांधला (शामली)। गांव भारसी मोड़ के निकट बाइक सवार तीन बदमाशों ने हथियारों के आतंकित कर मूंगफली व्यापारी के मुनीम से दो लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। मुनीम बागपत जिले से भुगतान लेकर कैराना लौट रहा था।
कस्बा कैराना निवासी हाजी जिंदा एवं सरवर पार्टनरशिप में मूंगफली के थोक में कारोबार करते है। व्यापारी हाजी जिंदा के अनुसार उनके यहां से मूंगफली कैराना, कांधला, बिराल, बड़ौत समेत आस-पास के क्षेत्र में जाती हैं। शनिवार को उनका मुनीम कैराना निवासी वारिस जिला बागपत के कस्बा बड़ौत और बिराल के आढ़तियों से भुगतान लेने गया था। शनिवार शाम को वह वह भुगतान लेकर बाइक से लौट रहा था। शाम करीब साढ़े सात बजे जब वह कांधला क्षेत्र में भारसी मोड़ के निकट पहुंचा तो बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसकी बाइक पर साइड मारकर उसे सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद तीनों बदमाशों ने हथियारों से आतंकित कर उससे दो लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। बैग लूटने के बाद तीनों बदमाश फरार हो गए। मुनीम ने वारदात की सूचना कैराना में व्यापारी को दी। व्यापारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है। थाना प्रभारी सुशील दूबे का कहना है प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है।