फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The miscreants challenged the police by committing robbery 34 hours after the robbery

Shamli News: लूट के 34 घंटे बाद डकैती की घटना कर बदमाशों ने दी पुलिस को चुनौती

Thu, 11 Jul 2024 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
The miscreants challenged the police by committing robbery 34 hours after the robbery
शामली। चौसाना क्षेत्र के गांव दथेड़ा में बाइक सवार बदमाशों ने शराब की दुकान पर सेल्समैन से मारपीट कर 35 हजार की लूट की थी। इस घटना का पुलिस खुलासा भी नहीं कर पाई थी कि 34 घंटे बाद बदमाशों ने सुंदरनगर में डकैती की वारदात कर दी।
विज्ञापन

गांव दथेड़ा में सोमवार शाम करीब चार बजे बाइक सवार बदमाशों ने शराब की दुकान पर धावा बोलकर सेल्मैनों से मारपीट कर 35 हजार रुपये लूट लिए थे। इसके बाद बदमाश जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। करीब 34 घंटे बाद चौसाना क्षेत्र के गांव सुंदरनगर में व्यापारी बलविंद्र उर्फ बिल्लू के घर में डाका डालकर बदमाश नकदी व जेवर समेत साढ़े आठ लाख का माल ले गए।
विज्ञापन

इससे पहले भी बदमाशों ने चौसाना, कैराना व शामली में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। पिछले महीने चौसाना क्षेत्र में गढ़ी हसनपुर में किसान के घर से लाखों की नकदी व गहने चोरी किए थे। दो माह पहले खेड़ी खुशनाम में विनोद के यहां लाखों की चोरी हुई थी। पुलिस इन दोनों घटनाओं का खुलासा कर चुकी है। इसके अलावा बदमाश किसानों के नलकूपों से आए दिन सामान चोरी करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले महीने कैराना क्षेत्र के गांव बुच्चाखेड़ी में किसान समेत तीन घरों में चोरी की घटनाएं हुईं। शामली के मोहल्ला काका नगर और जाट काॅलोनी में भी बदमाशो ने पिछले महीने चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। पुलिस चोरी की इन घटनाओं का खुलासा कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed