फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The miscreant who robbed the woman's earrings was injured

Shamli News: पुलिस मुठभेड़ में महिला से कुंडल लूटने वाला बदमाश घायल

Wed, 05 Feb 2025 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 05 Feb 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
The miscreant who robbed the woman's earrings was injured
थानाभवन के हसनपुर लुहारी में मुठभेड़ में घायल बदमाश। स्रोत पुलिस विभाग
शामली, थानाभवन/जलालाबाद। गांव हसनपुर लुहारी के जंगल में पुलिस मुठभेड़ में कुंडल लूटने का आरोपी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी ने सोमवार को थानाभवन में बुजुर्ग महिला से कुंडल लूटने की वारदात की थी। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटा गया कुंडल, तमंचा व कारतूस बरामद किए हुए हैं।
विज्ञापन


थानाभवन कस्बे में अग्रवाल काॅलोनी निवासी कस्तूरी (82) पत्नी वेद प्रकाश सोमवार को अपने घर के बाहर बैठी हुईं थीं। उसी दौरान एक बदमाश महिला के कान से कुंडल झपट्टा मारकर लूट ले गया था। महिला के पौत्र सचिन ने थानाभवन थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि लूट की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी हसनपुर लुहारी के जंगल में मौजूद है।
विज्ञापन

थानाभवन पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी की। इस दौरान मुठभेड़ में आरोपी पैर में पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एएसपी संतोष कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में घायल आरोपी का नाम बिलाल निवासी गांव हसनपुर लुहारी है। बिलाल 2017 में ही गांव हसनपुर लुहारी में लाला मोनू के घर हुई डकैती की में शामिल रहा था। उस पर 2013 में लूट का मुकदमा और 2018 में गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed