फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The miscreant who looted Asha worker was arrested in an encounter

Shamli News: आशा वर्कर से लूट करने वाला बदमाश मुठभेड में गिरफ्तार

Thu, 13 Mar 2025 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 13 Mar 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
The miscreant who looted Asha worker was arrested in an encounter
कांधला। आशा वर्कर का मोबाइल और पर्स लूटकर भाग रहे बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। बदमाश से चोरी की बाइक, तमंचा, लूटा गया मोबाइल भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस की आशा वर्कर सविता सैनी से मोबाइल और रुपये लूट के मामले में वांछित बदमाश कांधला के मोहल्ला खैल निवासी आमिर से मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने के कारण बदमाश घायल हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। बदमाश के पास से
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला रायजादगान निवासी शिव कुमार सैनी की पत्नी सविता सैनी नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा के पद पर कार्यरत हैं। मंगलवार की शाम लगभग पांच बजे वह घर लौट रही थी। एक बदमाश ने पर्स व मोबाइल, थैला छीन लिया था। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। यह वीडियो वायरल हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक खद्रांवली नहर की पटरी के समीप किसी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से खडा है। पुलिस टीम के पहुंचने पर वह भागने लगा। पीछा करने पर उसने पुलिस के ऊपर फायर झोंक दिया। जिस पर पुलिस पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो उसके पैर में गोली लग गई। घायल ने अपना नाम कांधला के मोहल्ला खैल निवासी आमिर बताया। आरोपी ने महिला से लूट की घटना को अंजाम देने की बात भी स्वीकार की। आरोपी के खिलाफ कांधला थाने में आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में 5 और मामले दर्ज हैं। बरामद बाइक पानीपत से चोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed