फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The minimum temperature reached six degrees Celsius.

Shamli News: न्यूनतम तापमान पहुंचा छह डिग्री सेल्सियस

Sat, 27 Dec 2025 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 27 Dec 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
The minimum temperature reached six degrees Celsius.
चौसाना में कोहरे में जाते वाहन । संवाद - फोटो : सांकेतिक
शामली। जिले में लोगों को कोहरे से राहत नहीं मिल रही है। रात से लेकर दोपहर तक घना कोहरा छाया रहा। कोहरे में दृश्यता कम रहने से वाहन धीमी गति से चलते रहे। दोपहर में धूप निकली, लेकिन ठंड के आगे बेदम रहने से दिनभर ठिठुरन बनी रही। पिछले तीन दिन में दूसरी बार न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम होकर छह डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

कोहरा और शीतलहर से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लोग जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकल पा रहे हैं। शुक्रवार रात से ही कोहरा पड़ना शुरू हो गया था। सुबह देर तक हर तरफ घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण सुबह के समय लोगों की सड़कों पर आवाजाही कम रही और वाहनों की गति धीमी रही। दोपहर 12 बजे कोहरा छंटने के बाद धूप निकली। धूप हल्की होने और शीतलहर चलने के कारण ठंड से राहत नहीं मिल सकी। आठ किलोमीटर प्रति घंटा की गति से सर्द हवा चलने से लोग ठिठुरते रहे। मौसम वैज्ञानिक यूपी शाही ने बताया कि जिले में अगले दो दिन अभी कोहरा और हवा चलने से मौसम में ठंड बनी रहने के आसार है।
विज्ञापन

कोहरे में ये बरते सावधानी
- कोहरे में धीमी गति से सावधानी के साथ धीमी गति से वाहन चलाएं।
- ओवर स्पीड वाहन कतई न चलाएं, नियंत्रित गति से वाहन चलाएं।
- वाहनों को ओवरटेक न करें और न ही अचानक लेन को बदले।
- लो बीम और फाॅग लैंप का प्रयोग करें।
- वाहनों के आगे पीछे निर्धारित दूरी बनाए रखे।
- वाहन को पार्क करते समय हैजर्ड लाइटस और डिपर का प्रयोग करें।
- कार के अंदर और बाहर के तापमान में अंतर के कारण शीशों पर जमने वाली धुंध को हटाने के लिए डिफॉगर चलाएं।
-सड़क के किनारे बनी सफेद या पीली पट्टियों (लेन मार्कर्स) को देखकर चलें और उन पर ध्यान केंद्रित करें।

- ध्यान भटकाने वाली चीजें मोबाइल फोन, तेज म्यूजिक आदि बंद रखें और पूरा ध्यान सड़क पर रखें।

- वाहन की खिड़की का शीशा थोड़ा खोलकर रखें और दूसरे वाहनों की आवाज़ सुनें, इससे ट्रैफिक की दिशा का अंदाज़ा लग सकता है।

- कोहरे में जल्दबाजी न करे, धैर्य रखें और हर समय सतर्क रहें।

ठंड में इस तरह करें बचाव

- सुबह-शाम घर से बाहर टहलने से बचे, घर में हल्का व्यायाम करें।
- सांस, ब्लड प्रेशर, शुगर और हृदय रोगी सुबह-शाम घर के अंदर ही रहें और नियमित दवा लेते रहें।
- घर से बाहर निकलते समय शरीर को ज्यादा ढकने वाले गर्म कपड़े पहने।

- ठंडी वस्तुएं और ठंडा पानी पीने से बचे, गुनगुना पानी पिये।
- कोई समस्या होने पर चिकित्सक की सलाह से दवा ले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed