फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The message of environmental protection by planting trees

पौधरोपण कर पर्यावरण स्वच्छता का दिया संदेश

Tue, 06 Jul 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
The message of environmental protection by planting trees
पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
विज्ञापन

शामली। शहर की विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पौधरोपण किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
मंगलवार को सत्यनारायण इंटर कॉलेज शामली की प्रबंध समिति के अध्यक्ष राकेश गर्ग, प्रबंधक राजीव संगल ने पौधरोपण कर सभी को पर्यावरण को शुद्ध करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध करने और समाज सेवा की दिशा में बड़ा कदम है। इसलिए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। इससे वातावरण में ऑक्सीजन की वृद्धि होगी। प्रधानाचार्य अनिल शर्मा व एनसीसी के छात्रों का कार्यक्रम में सहयोग दिया। इस अवसर पर एनसीसी इंचार्ज अश्वनी कुमार, लक्ष्मी गर्ग, अनिल कश्यप घनश्याम सारस्वत. सतीश शर्मा आदि मौजूद रहे।
वीवी स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय शामली में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई द्वारा पौधरोपण किया गया। प्रबंध समिति के सचिव दीपक जैन, प्राचार्या डॉ. मंजू मगन ने शिक्षकों के साथ शीशम, शाल, सागौन, आंवला, पीपल, नीम आदि ऑक्सीजन देने वाले औषधीय, फलदार व छायादार पौधे लगाए। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. भूपेंद्र कुमार ने कहा कि वृक्ष धरा के आभूषण हैं। इसलिए धरा का सदैव हरे भरे आभूषणों से सुसज्जित रखना चाहिए। कार्यक्रम में डॉ. नीना छोकरा, डॉ. प्रताप कुमार, गिरीश नारायण यादव, डॉ. छवि, डॉ. बबली, नारायण सिंह, पूजा रॉय, निर्भय सिंह, नवनीत गर्ग, ऋचा भारद्वाज, डॉ. अनुप्रिता, मुकेेश, संतोष, ओमकार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आरडी इंटर कॉलेज सिक्का सिलावर में प्रबंध समिति के संरक्षक विक्रम सिंह, प्रबंधक प्रवीण तरार, ग्राम प्रधान सियाराम शर्मा, प्रधानाचार्य विनीत कुमार गुलाटी की मौजूदगी में कॉलेज के फार्म और सिक्का गांव में विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर नरेशपाल तोमर, रामफूल, रविंद्र कुमार, भारतवीर, अरुण गर्ग, हरपाल सिंह, रामबीर सिंह, मनोज द्विवेदी, यशवीर सिंह, आकाश बालियान, राजेंद्र सिंह व प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed