{"_id":"5f08ae498ebc3e6360136cd1","slug":"the-mercury-rose-two-degrees-after-drizzle-shamli-news-mrt4906206122","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूंदाबांदी के बाद दिन का पारा दो डिग्री बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूंदाबांदी के बाद दिन का पारा दो डिग्री बढ़ा
विज्ञापन
शामली कपड़ा लपेट कर गुजरती महिलाएं
- फोटो : SHAMLI
शामली। बूंदाबांदी के बाद भी शुक्रवार को दिन का पारा दो डिग्री बढ़ गया। दोपहर में धूप तेज होने और उमस बढ़ने से लोग बेहाल रहे। दिन का तापमान 36 डिग्री और रात के तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
बृहस्पतिवार शाम तेज हवा चलने से मौसम ठंडा हो गया था। मध्य रात्रि के बाद हल्की बूंदाबांदी से शुक्रवार दोपहर तक आकाश में बादल छाए रहे। दोपहर बाद तेज धूप निकली। जिससे उमस बढ़ने से लोग बेहाल रहे। पिछले 24 घंटे में दिन का दो डिग्री सेल्सियस और रात के तापमान में एक डिग्री पारा बढ़ोतरी दर्ज की गई। 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलती रही। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि शनिवार को आकाश में बादल छाए रहेंगे। रविवार और सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को मौसम एक बार फिर बदलेगा।
जिले में तापमान का आंकड़ा
तारीख अधिकतम न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
05 जुलाई 33 27
06 जुलाई 34 27
07 जुलाई 31 24
08 जुलाई 32 26
09 जुलाई 34 27
10 जुलाई 36 28

शामली में धूप से बचने के लिए चेहरे को कपड़े से ढककर जातीं स्कूटी सवार युवतियां।- फोटो : SHAMLI

मास्क लगाकर गुजरती महिलाएं- फोटो : SHAMLI

शामली में कपड़ा लपेटकर गुजरती युक्तियां- फोटो : SHAMLI
विज्ञापन