फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   'The light of knowledge spread Swami Kalyanadev

‘ज्ञान का प्रकाश फैला गए स्वामी कल्याणदेव’

Wed, 15 Jul 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
'The light of knowledge spread Swami Kalyanadev
शुकतीर्थ के शुकदेव आश्रम ब्रह्मलीन शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याण देव महाराज की समाधि स्थल को नमन करत? - फोटो : KHATAULI
‘ज्ञान का प्रकाश फैला गए स्वामी कल्याणदेव’
विज्ञापन

शामली/थानाभवन। महान संत विभूति पद्मभूषण वीतराग स्वामी कल्याणदेव की 16वीं पुण्यतिथि जिले में श्रद्धा और भक्ति से मनाई गई। शांति नगर में महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल में आयोजित स्मृति सभा में अतिथि प्रवक्ता राधा रानी ने कहा कि शिक्षा ऋषि ने ग्रामीण अंचल में स्कूल और कॉलेजों की स्थापना कर किसानों तथा मजदूरों के बच्चों के जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैलाया। उन्होंने बेटियों की उच्च शिक्षा पर विशेष कार्य किए।
प्रधानाचार्य दिनेश चंद ने कहा कि स्वामी जी ने तप, त्याग, पुरुषार्थ और समर्पण से दीर्घायु जीवन में करीब 300 संस्थाए स्थापित की। मदन पाल सिंह, गौरव, ओम प्रकाश धीमान, वेद प्रकाश धीमान, रमेश पांचाल आदि ने स्वामी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। बुढ़ाना रोड पर परम तपस्वी संत की स्मृति में राजपाल सिंह आर्य के आवास पर वैदिक रीति से यज्ञ किया गया।
विज्ञापन

थानाभवन। कस्बे के विश्वकर्मा मंदिर में निष्काम संत स्वामी कल्याण देव महाराज की पुण्यतिथि पर यज्ञ आयोजित किया गया। यज्ञ ब्रह्मा विमल आर्य तथा यजमान प्रमोद जांगिड़ रहे। वक्ताओं ने कहा कि स्वामी ने जन कल्याण के कार्यो में जीवन समर्पित किया। स्वामी विवेकानन्द, महात्मा गांधी से उन्हें ग्रामोउत्थान का मंत्र मिला था। शिक्षा क्षेत्र में उनकी सेवाएं अमिट रहेगी। देवदत्त आर्य, सहदेव जांगिड़,सुधीर जांगिड़ राकेश जांगिड़ आदि ने भावपूर्ण स्मरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed