फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The land of Verma Market and Fountain Chowk is the most expensive

Shamli News: वर्मा मार्केट और फव्वारा चौक की जमीन सबसे महंगी

Tue, 27 May 2025 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
The land of Verma Market and Fountain Chowk is the most expensive
शामली। जिले की कैराना, शामली और ऊन तहसील क्षेत्रों में मकान, दुकान, कार्यालय प्रतिष्ठान और कृषि और अकृषि भूमि खरीदना अगले माह से महंगा हो जाएगा। शहर में वर्मा मार्किट में सबसे अधिक 58 हजार और फव्वारा चौक से विजय चौक तक 52 हजार वर्ग मीटर भूमि का प्रस्ताव तैयार किया है।
विज्ञापन

देहात क्षेत्र के कुड़ाना गांव में 1700 रुपये वर्ग गज मीटर से बढ़ाकर दो हजार रुपये गज मीटर और सेंहटा गांव में 1700 रुपये वर्ग गज मीटर से बढ़ाकर 2500 रुपये वर्ग गज मीटर भूमि का रेट निर्धारित किया गया है।जून माह में बढे़ हुए सर्किल रेट लागू करने की तैयारियों में अधिकारी जुटे हुए हैं। जिले में 2022 के बाद सर्किल रेट की बढ़ोतरी नहीं हुई है। डीएम अरविंद कुमार चौहान के निर्देश पर कृषि एवं अकृषि, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और आवासीय भवनों के सर्किल रेट बढ़ोतरी के लिए एसडीएम, तहसीलदार, उपनिबंधकों से रिपोर्ट पर सर्किल रेट बढ़ोतरी की रिपोर्ट आने के बाद गत 24 अप्रैल से लेकर नौ मई तक प्रस्तावित सर्किल रेट बढ़ोत्तरी पर आपत्तियां मांगी गई थी। जिले में कुल दस आपत्तियां प्राप्त हुई है। शामली उपनिबंधक अनुपम माहेश्वरी के मुताबिक, शामली तहसील क्षेत्र में पांच प्रतिशत से लेकर 35 प्रतिशत सर्किल रेट बढ़ाना प्रस्तावित किया गया है। सहायक स्टांप आयुक्त रविंद्र मेहता ने बताया कि डीएम अरविंद चौहान के निर्देश पर आगामी 27 मई को आपत्तियां सुनवाई के लिए सभी एसडीएम तहसीलदार और उपनिबंधकों की बैठक बुलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed