फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The land of the barn is handed over to the villagers

खलिहान की भूमि ग्रामीण के सुपुर्द की

Thu, 17 Dec 2020 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
The land of the barn is handed over to the villagers
खलिहान की भूमि ग्रामीण के सुपुर्द की
विज्ञापन

चौसाना। खोड़समा के ग्राम प्रधान ने अपने पत्र के जरिए में एक व्यक्ति को खलिहान की दो बीघा जमीन का आवंटन कर दिया। इसका ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। उन्होंने एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान नरेश कुमार ने खलिहान की करीब दो बीघा जमीन एक व्यक्ति के सुपुर्द कर दी है। वह व्यक्ति जमीन पर काबिज हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुए ग्राम प्रधान ने ऐसा किया है। लेखपाल राजू गोयल का कहना है कि खलिहान की भूमि धारा 132 की भूमि होती है। ऐसी भूमि पर पूर्व में जारी पट्टों को रद्द कर कब्जा मुक्त कराया जा रहा है। ऐसी संरक्षित भूमि का किसी को भी आवंटन नहीं हो सकता।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम मणि अरोरा ने बताया कि ग्रामीणों ने शिकायत की है। शिकायत पर लेखपाल को जांच के आदेश दिए गए हैं। तथ्य सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed