फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The land occupied by the village community removed

ग्राम समाज की भूमि से कब्जा हटवाया

Sat, 30 Apr 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Sat, 30 Apr 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
The land occupied by the village community removed
action - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। गांव सिंभालका में ग्राम समाज की भूमि पर किया गया अवैध कब्जा पुलिस प्रशासन ने हटवा दिया। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा। 
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर नायब तहसीलदार नितिन तनेजा, राजस्व निरीक्षक मुकेश और अमित तोमर तथा लेखपाल नरेश मलिक के अलावा इंस्पेक्टर शामली पुलिस बल के साथ गांव सिंभालका में पहुंचे। नायब तहसीलदार ने बताया कि गांव में 980 वर्ग मीटर जमीन पर पूर्व प्रधान और उसके भाई ने अवैध कब्जा कर लिया था। उक्त जमीन गांव में सड़क किनारे रहने वाले 20 परिवारों को आवास बनाने के लिए आवंटित की गई थी।
विज्ञापन


कई बार शिकायत करने के बावजूद उक्त जमीन से अवैध कब्जा नहीं हटाया जा रहा था तथा आरोपियों ने उसमें गन्ने की फसल बो दी थी। पूर्व में करीब एक महीने से अवैध कब्जा हटवाने की कवायद चल रही थी, लेकिन पुलिस की उपलब्धता न होने के कारण कब्जा नहीं हट पा रहा था। शुक्रवार को फोर्स की उपलब्धता होने पर टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों द्वारा बोई गई गन्ने की फसल खुर्द बुर्द करा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नायब तहसीलदार ने बताया कि जमीन पर आवंटित लोगों को कब्जा दिलाया जाएगा, ताकि वह अपने आवास बना सकें। 

विरोध की आशंका बनी रही 
गांव सिंभालका में जब पुलिस प्रशासन की टीम जमीन से अवैध कब्जा हटवाने पहुंची, तो ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। इसके चलते अवैध कब्जा हटवाने का विरोध भी शुरू होने लगा, लेकिन पुलिस की मौजूदगी के चलते कोई हंगामा नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed