फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The laborer's raw house collapsed in the rain, the goods were buried

बारिश में मजदूर का कच्चा मकान गिरा, सामान दबा

Sun, 05 Sep 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
The laborer's raw house collapsed in the rain, the goods were buried
जलालाबाद बरसात में गिरी मकान की छत - फोटो : SHAMLI
बारिश में मजदूर का कच्चा मकान गिरा, सामान दबा
विज्ञापन

चौसाना। तीन दिन से लगातार हो रही बारिश से दथेडा गांव में मजदूर का कच्चा मकान गिर गया। गनीमत रही कि इस हादसे में परिवार बाल-बाल बच गया।
तीन दिन से क्षेत्र में रुक रुक कर बारिश हो रही थी। शुक्रवार शाम हुई मूसलाधार बारिश से दथेडा गांव निवासी रफल सिंह का कच्चा मकान गिर गया। समय रहते रफल सिंह का परिवार मकान से बाहर निकल गया, जिसके चलते परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। पीड़ित ने परिजनों की मदद से मलबे में दबे सामान को निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक सामान नष्ट हो चुका था। पीड़ित मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। उसने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगा रहा है। लेखपाल लोकेश सैनी ने बताया कि पीड़ित रफल सिंह के कच्चे मकान गिरने की सूचना तहसील स्तर पर दे दी गई है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

बारिश होने से मकान कि छत गिरी
जलालाबाद। कस्बे के मोहल्ला गांधी चौक निवासी राजकुमार रोहिला के मकान की कच्ची छत बारिश के चलते शुक्रवार रात में भरभरा गिर गई। उस समय परिवार के सदस्य सोने की तैयारी कर रहे थे। सभी बाल-बाल बच गए। घर का घरेलू सामान छत गिरने के कारण खराब हो गया। पड़ोसियों को सहायता से घर का समान बाहर निकाला गया। राजकुमार ने प्रधान मंत्री आवास योजना में कई बार फार्म भरा परंतु अभी तक उनका मकान अभी तक नहीं बना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed