{"_id":"a4c51a8b4d22eadeecadf8d042741166","slug":"the-kaliya-serpent-guarded-brajwasion-krishna-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" ब्रजवासियों की कालिया नाग से रक्षा की श्रीकृष्ण ने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रजवासियों की कालिया नाग से रक्षा की श्रीकृष्ण ने
ब्यूरो/ अमर उजाला/ शामली
Updated Thu, 17 Sep 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
शामली। कथा व्यास संजय कृष्णा ढोडियाल जी ने श्री कृष्ण भगवान की बाल लीलाओं का वर्णन किया। महाराज श्री ने कहा छोटे से बाल गोपाल ने पुतना का वध करके राक्षसी योनि से मुक्ति दिलाई। खेल - खेल में ब्रजवासियों की कालिया नाग से रक्षा कर मान मर्दन किया।
बुधवार को नगर के टंकी रोड पर राजा रानी विवाह मंडप में श्री राधा माधव सेवा परिवार के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद भागवत कथा के पांचवें दिन कथा व्यास संजय कृष्णा ढोडियाल ने कहा मनुष्य को अपनी शक्तियों का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। शक्तियों को प्रयोग केवल शक्तिहीनों- समाज और धर्म की भलाई के लिए करना चाहिए। सदा अहंकार और अभिमान से दूर रहना चाहिए।
आचार्य श्री महाराज ने कहा ब्रजवासियों को भगवान गिरीराज की विशेष पूजा अर्चना कराई। गिरीराज भगवान को 56 भोग लगाकर प्रसाद लगाया। इस मौके पर महिलाएं अपने बच्चों को बालगोपाल के रूप में सजाकर लाई। जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान ने लड्डू गोपाल जी का उपहार देकर जन्मोत्सव मनाया। वृंदावन से पहुंचे संत मोहित नंदन जी महाराज ने आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
यजमान डॉ. धीरज गोयल ने प्रसाद बांटा। इस दौरान मनोज मित्तल, अरुण मित्तल, मुकेश शर्मा, लवली पुरी, विनोद तोमर, प्रदीप विश्वकर्मा, जीवन ज्योति अरोरा, रमेश विश्वकर्मा, अनीता विश्वकर्मा, विपिन मोनू आदि रहे।