{"_id":"5204bedff3f859946c60259da2ac4444","slug":"the-jam-began-felling-trees-people-upset-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेडों के कटान से लगा जाम, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेडों के कटान से लगा जाम, लोग परेशान
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Mon, 01 Feb 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। मेरठ- करनाल मार्ग पर पूर्वी यमुना नहर पुल से लेकर विजय चौक तक पेड़ों के कटान वन विभाग द्वारा रविवार को शुरू कर दिया गया। जिससे पूरे दिन जाम की स्थिति रही।
मेरठ-करनाल मार्ग पर फोरलेन का कार्य प्रस्तावित है। शामली और मुजफ्फरनगर जिले के लोकनिर्माण विभाग द्वारा मुजफ्फरनगर जिले से लेकर शामली के बुढाना रोड रेलपार तिराहे तक और ग्राम टिटौली से लेकर बिडौली यमुना घाट तक फोरलेन का अधिकतर कार्य पूरा कर लिया गया है।
ग्राम टिटौली से लेकर शामली शहर के विजय चौक तक और यहां से लेकर बुढाना रोड रेलपार तिराहे तक पेड़ों की कटान का मामला अधर में लटका पड़ा था। दिसंबर माह में पेड़ों की कटान की अनुमति आ जाने के बाद वन विभाग ने पहले सिंभालका बाद में टिटौली तक पेड़ों की कटान का काम शुरू किया था। दिसंबर और जनवरी में वन विभाग द्वारा पहले वन साइड पेड़ काटने मे पूरा माह लगा दिया। वन साइड पेड़ भी पूर्वी यमुना नहर तक काटे गए।
विज्ञापन
अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद रविवार को पूर्वी यमुना नहर से लेकर विजय चौक तक पेड़ काटने के लिए तेजी दिखाई। विभाग ने की टीम ने पेड़ों को काटकर सड़क पर डाल दिया। पेड़ों की कटान के कारण शामली के विजय चौक से लेकर पूर्वी यमुना नहर पुल तक जाम की स्थिति बनी रही। भारी वाहनों ने सवारियों को शहर से एक किमी दूर उतार दिए जाने से लोगों को पैदल शहर आना पड़ा। पूरे दिन जाम लगने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा।