{"_id":"60bd1abb8ebc3e791028b6f3","slug":"the-issues-on-which-the-elections-were-fought-they-will-be-completed-shamli-news-mrt5415872165","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिन मुद्दों पर चुनाव लड़ा, उन्हें पूरा कराएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिन मुद्दों पर चुनाव लड़ा, उन्हें पूरा कराएंगे
विज्ञापन
हमारे प्रधान... ग्राम पंचायत कनियान की प्रधान सारिका देवी।
- फोटो : SHAMLI
कांधला। ब्लॉक की ग्राम पंचायत कनियान की नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान सारिका देवी गांव की समस्याओं को दूर कराने के लिए हर संभव प्रयास की बात कहती हैं। उनका कहना है कि उन्होंने गांव के विकास के लिए चुनाव लड़ा। ग्रामीणों ने मौका दिया है, तो अब गांव का चहुंमुखी विकास कराएंगी।
उनका कहना है कि उन्होंने ग्राम प्रधान पद का चुनाव लड़ने का निर्णय चुनाव से कुछ समय पहले ही लिया। जिन समस्याओं और मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ा है वे उसे पूरा करने का प्रयास करेंगी। गांव में जल निकासी, महिलाओं को रोजगार प्रदान कराना, सड़कों का निर्माण, बिजली ,पेयजल की व्यवस्था प्राथमिकता रहेगी। वह कहती हैं कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाया जाएगा।
गांव में चौपाल बनाना, पूर्व में बने मदरसे का सुंदरीकरण, पेयजल की व्यवस्था के लिए लोगों को कनेक्शन दिलाना, पशु डिस्पेंसरी शुरू कराना उनकी प्राथमिकता में है। महिलाओं को रोजगार देने के लिए गांव में अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूह बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
---------------------
परिचय
नाम : सारिका देवी
कार्य : गृहिणी
शिक्षा : स्नातक
राजनीतिक पृष्ठभूमि : पहली बार चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।
-------------
गांव के बारे में...
करीब तीन हजार की आबादी वाली ग्राम पंचायत कनियान में मिश्रित आबादी रहती है। गांव में हर घर तक पेयजल की समस्या है। बरसात में जलभराव होता है। इसके लिए नाले एवं नालियों के निर्माण के साथ ही नालों की समय पर सफाई की व्यवस्था कराने की बात ग्राम प्रधान ने कही है। कुछ मोहल्लों में सड़कों की हालत खराब है।