फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The issue raised for the construction of roads and drains

सड़कें और नालियों के निर्माण उठा मुद्दा

Thu, 29 Jul 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
The issue raised for the construction of roads and drains
शामली कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में भाग लेते उद्यमी - फोटो : SHAMLI
शामली। जिला उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों ने विद्युत, औद्योगिक क्षेत्र में सड़कें और नालियों का निर्माण मुद्दा उठाया। डीएम ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और विद्युत निगम के अफसरों द्वारा उद्यमियों की समस्याओं का समाधान न किए जाने पर नाराजगी जताई। डीएम ने विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत इकाई के परियोजना निदेशक के उपस्थित नहीं होने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु की बैठक आयोजित किया गया। उद्यमियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत इकाई के परियोजना निदेशक उद्यमियों की शिकायत का निस्तारण न करने की शिकायत का निस्ताण न करने पर नाराजगी प्रकट की। बैठक में साइमा के अध्यक्ष अंकित गोयल ने बुधवार को नया बाजार निवासी निवेश चावला की करंट लगने से मौत होने का मुद्दा उठाते हुए परिजनों को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। उन्होंने शामली शहर के विजय चौक से इंडस्ट्री एरिया तक सड़क में बहुत गड्ढे होने एनएचएआई बागपत इकाई द्वारा सड़कों के गड्ढे भरकर मरम्मत किए जाने की मांग की। उन्होंने शामली औद्योगिक क्षेत्र का नक्शे का विस्तार करने के साथ साथ औद्योगिक क्षेत्र में जिला पंचायत कोटे से खड़ंजा व नाली बनाई जाने की मांग की।
विज्ञापन

डीएम जसजीत कौर ने विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत इकाई के परियोजना निदेशक के उपस्थित ना होने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने करने के निर्देश दिए। उन्होंने औद्योगिक आस्थान में बंद इकाइयों को चालू करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान डीएम जसजीत कौर ने उद्योग बंधु की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर करने के कठोर निर्देश दिए। बैठक में जिला उद्योग केंद्र के सहायक आयुक्त डॉ. बनवारी लाल, लीड बैंक मैनेजर उमाशंकर गर्ग, आईआईए के चेयरमैन अनुज गर्ग, साइमा के अध्यक्ष अंकित गोयल, अमित जैन, मुकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed