फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The investigation of the fake note case was handed over to the woman police station in-charge

Shamli News: नकली नोट प्रकरण की जांच महिला थाना प्रभारी को सौंपी

Tue, 22 Aug 2023 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
The investigation of the fake note case was handed over to the woman police station in-charge
- आईएसआई एजेंट कलीम का भाई तहसीम समेत चार आरोपी चल रहे फरार
विज्ञापन

- महिला थाना प्रभारी ने तहसीम के पिता से की पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर के मोहल्ला नौकुआं रोड पर एक मकान से 17 दिन पहले बरामद हुए छह लाख से ज्यादा के नकली नोट प्रकरण की जांच महिला थाना प्रभारी को दी गई है। इस मामले में आईएसआई एजेंट कलीम के भाई तहसीम समेत चार आरोपी फरार चल रहे हैं। थाना प्रभारी ने तहसीम के पिता से पूछताछ कर जानकारी जुटाई।
तीन अगस्त को मोहल्ला नौकुआं रोड बर्फ वाली गली निवासी इमरान को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। एसटीएफ ने इमरान के घर से छह लाख आठ हजार से ज्यादा नकली करेंसी बरामद की थी। एसटीएफ के इंस्पेक्टर की तरफ से शहर कोतवाली में इमरान, उसके भाई बिलाल व तसलीम, मोहल्ले के तहसीम और कांधला निवासी नफीस के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था। इस प्रकरण में आरोपी तहसीम आईएसआई एजेंट कलीम का भाई है। कलीम को एसटीएफ ने एक सप्ताह पहले पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का एजेंट होने के आरोप में गिरफ्तार किया था। तहसीम पर भी आईएसआई के इशारे पर देशविरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। नकली करेंसी प्रकरण की जांच महिला थाना प्रभारी सीमा शर्मा को सौंपी है।
विज्ञापन

रविवार देर रात महिला थाना प्रभारी ने टीम के साथ मोहल्ला नौकुआं रोड मोमीनपुरा में तहसीम की तलाश में दबिश दी थी। इस दौरान पुलिस टीम ने तहसीम के पिता नफीस से पूछताछ कर उसके बारे में जानकारी जुटाई। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि नफीस से जानकारी की गई थी, लेकिन कोई महत्वपूर्ण जानकारी नहीं दे पाए। उनका कहना है कि इस मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed