{"_id":"687d32be477aa687b607a71c","slug":"the-injured-officer-underwent-surgery-after-being-shot-shamli-news-c-26-1-sal1001-146086-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: गोली लगने से घायल अफसर का हुआ ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: गोली लगने से घायल अफसर का हुआ ऑपरेशन
विज्ञापन
कैराना। गांव मुकुंदपुर में दो दिन पहले रात को घर में घुसकर रंजिश के चलते अफसर को गोली मारकर घायल कर दिया था। मेरठ प्राइवेट हास्पिटल में डाक्टरों ने उसका आॅपरेशन किया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है।
शुक्रवार रात करीब एक बजे गांव मुकुंदपुर में घर मेें घुसकर झगड़े की रंजिश में 25 वर्षीय फैक्टरी में काम करने वाले श्रमिक अफसर को गोली मारकर घायल कर दिया था। परिजनों द्वारा पीछा करने पर एक बदमाश राशिद निवासी खुरगान भागने के दौरान गिरकर घायल हो गया था, जिसे पुलिस ने हास्पिटल में भर्ती कराने के साथ ही अपनी अभिरक्षा में ले लिया था। जबकि डाक्टरों में गंभीर हालत के चलते अफसर को मेरठ रेफर कर दिया था। अफसर के भाई इरफान की तहरीर पर पुलिस ने आठ आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था।
घायल अफसर के भाई इरफान ने बताया कि शनिवार को डाक्टरों ने अफसर का आपरेशन कर दिया था और सीटी स्कैन कराया है। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। बहुत जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।