फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The increase in the price of commercial gas cylinders has increased the problems of the traders.

Shamli News: कॉमर्शियल गैस सिलिंडर के दामों में वृद्धि ने व्यापारियों की परेशानी बढ़ाई

Sat, 02 May 2026 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 02 May 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
The increase in the price of commercial gas cylinders has increased the problems of the traders.
शामली। देश में पहले से ही गैस की किल्लत का सामना कर रहे व्यापारी अब कॉमर्शियल गैस के दामों में हुई वृद्धि से परेशान है। व्यापारियों का कहना है कि बढ़ी हुई गैस की कीमतें उनके कारोबार पर सीधा असर डाल रही हैं।
विज्ञापन

शहर के नाला पटरी स्थित हलवाई देवराज ने कहा कि गैस की किल्लत और कीमतों में वृद्धि ने हमारे लिए उत्पादन लागत को आसमान तक पहुंचा दिया है। व्यवसायी विनायक का कहना है कि हमारे लिए पहले से गैस की किल्लत से रोजाना की आपूर्ति में दिक्कतें आ रही थीं, अब महंगाई ने जैसे तैसे चल रहे व्यापार को भी मुश्किल बना दिया है।
विज्ञापन

शहर के मुख्य मार्ग स्थित हलवाई वंदित का कहना है कि पहले से ही गैस सिलिंडर नहीं मिल रहा है, ऊपर से महंगाई की मार पड़ गई। अगर यही हालात रहे तो हमें अपनी सेवाओं की कीमत बढ़ानी पड़ेगी। व्यवसायी राहुल जो छोटे पैमाने पर खाने-पीने का सामान बेचते हैं ने बताया कि महंगाई की वजह से ग्राहकों की मांग घट गई है और साथ ही गैस की कीमतों के साथ लागत बढ़ने पर कारोबार पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed