{"_id":"5a3958234f1c1baf678c2a12","slug":"the-incident-is-condemnable-will-be-a-tough-action-tomar","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटना निंदनीय है, होगी कड़ी कार्रवाई- तोमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटना निंदनीय है, होगी कड़ी कार्रवाई- तोमर
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
गांव गढ़ीश्याम में छात्रा सोनी के घर पर जानकारी लेतीं महिला आयोग के सदस्या डॉ. प्रियंवदा तोमर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के कांधला में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डाक्टर प्रियंवदा तोमर ने गांव गढ़ी श्याम पहुंचकर छात्रा सोनी के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि घटना बेहद निंदनीय है। पुलिस प्रशासन के साथ ही अभिभावकों को खुद भी बेटियों को आत्मरक्षा के प्रति गंभीर करना होगा। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर महिला आयोग की सदस्य डाक्टर प्रियंवदा तोमर ने गांव गढ़ी श्याम में पहुंचकर छात्रा के परिजनों से घटना की जानकारी ली। साथ ही भरोसा दिलाया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी, किसी को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, उन्होंने कहा कि अभिभावकों को भी अपनी बेटियों को आत्मरक्षा के प्रति मजबूत बनाने के लिए प्रेरित करना होगा। उधर, एसडीएम शामली सुरजीत सिंह और सीओ अशोक कुमार ने भी गांव में पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। छात्रा के पिता बीरसैन सहित अन्य परिजनों को समझाया कि प्रशासन उनकी सभी सही मांगों को पूरा कर रहा है। मुख्य आरोपी अमरपाल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रासुका के तहत कार्रवाई चल रही है। आप पुलिस पर विश्वास रखें, आपको इंसाफ मिलेगा।
पीड़िता के परिवार की मदद को आगे आए लोग
कांधला। नगरपालिका कांधला के पूर्व चेयरमैन हाजी इस्लाम मंगलवार दोपहर गांव गढ़ी श्याम में छात्रा के परिवार की मदद के लिए राशन का सामान लेकर पहुंचे, जिसमें आटा, दाल, चावल आदि शामिल रहे। पीड़ित परिवार को धीरज बंधाते हुए हाजी इस्लाम ने कहा कि घटना निंदनीय है, इसकी जितनी भर्त्सना की जाए कम है। उन्होंने कहा कि 23 दिसंबर को बागपत के रमाला में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये आर्थिक सहायता दिलाने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे। इस दौरान आफताब, पप्पू, धीरज और आबिद आदि उनके साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए प्रेरित किया
कांधला(शामली)। छात्रा सोनी हत्याकांड के बाद सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं में आत्मविश्वास कम हो गया था। वहीं, पुलिस सुरक्षा मिलने और कॉलेज प्रशासन के प्रयास के बाद छात्राओं में हौसला बढ़ा है। प्रधानाचार्य ने प्रार्थना के दौरान छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
मंगलवार को छात्राएं पुलिस सुरक्षा मिलने पर आत्मविश्वास के साथ पूर्व की तरह समूह बनाकर कालेज में पहुंची। गांव श्यामगढी निवासी कक्षा 10 की छात्रा पायल ने कहा कि सोनी की हत्या के बाद आत्मविश्वास तो जरूर कमजोर हुआ था, लेकिन अभिभावकों व पुलिस प्रशासन के प्रयास से आज अधिकतर छात्राएं कालेज में आ रही है। 11 वीं की छात्रा आंचल का कहना है कि पुलिस सुरक्षा के साथ अपनी सुरक्षा के लिए भी छात्राओं को आत्ममंथन करना होगा। ऐसे सामाजिक राक्षसों से अपनी सुरक्षा के लिए संघर्ष किया जाना चाहिए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। छात्रा शालू का कहना है कि प्रदेश सरकार को ग्रामीण स्तर के लिए कानून व्यवस्था को मजबूत कर पुलिस को संसाधनों से युक्त कर कॉलेज मार्गों पर सुरक्षा के लिए लगा देना चाहिए। छात्रा साक्षी का कहना है कि स्कूल कालेेज में छात्राओं को आत्म रक्षा के विषय के आधार पर सुरक्षा के गुर सिखाने के लिए प्रशिक्षण देेना चाहिए। छात्रा अंजलि ने कहा कि पुलिस सुरक्षा के बाद हम अपने को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। कॉलेज में आत्मरक्षा के लिए अलग से प्रशिक्षण भी होना चाहिए। वहीं, कार्यवाहक प्रधानाचार्या विनोद कुमारी शर्मा ने छात्राओं को आत्मरक्षा करने के लिए संकल्प दिलाया। छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि अगर किसी भी छात्रा को कोई परेशानी होती है उसे तुरंत अपने परिजनो व कॉलेज प्रशासन को बताना चाहिए अथवा महिला हेल्पलाइन 1090 की मदद लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन