फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The in-laws left after throwing the body of the young man at home

युवक का शव घर फेंककर चले गए ससुराल वाले

Mon, 03 Jan 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
The in-laws left after throwing the body of the young man at home
गढ़ीपुख्ता। थाना क्षेत्र के कैल शिकारपुर गांव निवासी युवक का शव उसके घर फेंककर ससुराल वाले फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

कैल शिकारपुर गांव निवासी कविंद्र (42 वर्ष) पुत्र नगीना की शादी बागपत के शाहडूड्डी गांव में हुई थी। उसके चार बच्चे हैं। वह करीब पांच महीने से पानीपत कपड़े की कंपनी में काम कर रहा था। भतीजे अनुज ने बताया कि उसके चाचा कविंद्र शनिवार को बागपत के शाहडूड्डी गांव अपनी पत्नी को लेने गए थे। करीब 10 माह से उनकी पत्नी अपने मायके में रह रही है। रविवार की शाम को उसके चाचा को उनके ससुराल वाले मृत हालत में घर पर छोड़कर चले गए। वह बागपत के गांव मिलाना में ईंट भट्ठे पर काम कर रहे थे, गांव के लोगों ने चाचा की मौत की सूचना दी। जिस पर परिजनों में हड़कंप मच गया। कविंद्र तीन भाइयों में सबसे छोटा है। उनका एक पुत्र शिवम और पुत्री शीतल, जिया और रिया है। इस मामले में चौकी प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed