फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The impact on workers and Plledaron Notbandi

नोटबंदी का असर मजदूरों और पल्लेदारों पर भी

Thu, 17 Nov 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 17 Nov 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
The impact on workers and Plledaron Notbandi
public news - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। 500-1000 के नोट बंद होने के कारण मंडी व्यापारियों का कारोबार ठप हो गया है। मंडी आढ़तियों की बैंक से धनराशि निकासी कम होने से वह कोल्हू संचालकों का गुड़-खांड़सारी का माल नहीं खरीद पा रहा है। वहीं, मंडी आढ़तियों के कोल्हू संचालकों द्वारा चेक लेने से इंकार करने से परेशान हैं।
विज्ञापन


गुड़ खांडसारी के रूप में मुजफ्फरनगर के बाद शामली मंडी देश विदेश में प्रसिद्ध रही है। मगर 500-1000  के नोट बंदी एवं मंडी व्यापारियों को बैंक से धनराशि निकालने की सीमा कम हो जाने से मंडी का कारोबार चौपट होने लगा है। बुधवार को झिंझाना क्षेत्र के पटनीपरतापुर निवासी कोल्हू संचालक राकेश कुमार 40 क्विंटल गुड़ लेकर शामली मंडी में माल बेचने आया था। मंडी के आढ़तियों ने उसका माल नहीं खरीदा।
विज्ञापन


 मंडी व्यापारियों ने कोल्हू संचालक को चेक से भुगतान करने के कहा। इस पर कोल्हू संचालक ने चैक से भुगतान             लेने से इंकार दिया। कहा कि          उसे कोल्हू पर उधार गन्ना डालने वाले किसान नकद भुगतान           मांगते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, शामली मंडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश कुमार का कहना है कि व्यापारी को चालू खाते से सरकार द्वारा 50 हजार निकालने की छूट दी है। पैसा निकासी की कम सीमा होने से उनका माल दूसरे प्रांतों में नहीं जा पा रहा है। उन्होंने चालू खाते से दो लाख से लेकर पांच लाख रुपये किए जाने की मांग की है। मंडी व्यापारी दिनेश चंद, पवन कुमार, राजीव कुमार संगल, अरुण देशवाल, राजकुमार, सुंदर जैन का कहना है कि मंडी की आवक प्रतिदिन पांच-छह हजार मन के स्थान पर एक हजार मन पर सिमट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed