{"_id":"68b73626955ee720ae0fcdc2","slug":"the-husband-went-to-england-the-in-laws-beat-up-the-daughter-in-law-and-threw-her-out-of-the-house-shamli-news-c-26-1-smrt1048-148805-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: पति गया इंग्लैंड, ससुराल वालों ने बहू को मारपीट कर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: पति गया इंग्लैंड, ससुराल वालों ने बहू को मारपीट कर घर से निकाला
विज्ञापन
- दहेज में 25 लाख रुपये की मांग को लेकर महिला को यातनाएं देने का आरोप
एसपी के आदेश पर महिला थाने पर दर्ज हुई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र के गांव रांझड़ निवासी अशोक कुमार ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने अपनी पुत्री शिवा की शादी एक अप्रैल 2024 को करनाल निवासी नवीन नरवाल के साथ की थी। शादी के बाद नवीन, उसके पिता जयसिंह, माता राजकला, जेठ रवि व जेठानी रेणू दहेज में 25 लाख रुपये की मांग को लेकर उसकी बेटी को यातनाएं देने लगे।
आठ मई 2024 को नवीन इंग्लैंड चला गया और 12 मई को जयसिंह, राजकलां, रवि, रेणू ने शिवा को मारपीट कर गांव के बाहर छोड़ गए। पीड़ित के मुताबिक, वह अपने परिजनों व रिश्तेदारों के साथ करनाल गए तो ससुराल वालों ने कोई संतोषजनक बात नहीं की और अपने लड़के नवीन से वीडियो कॉल से बात कराई तो उसने भी शिवा को रखने से इनकार कर दिया।
पीड़ित का आरोप है कि नवीन व उसके परिवार के लोगों ने धोखाधड़ी से रुपये ऐंठने व अपने किसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए शादी की थी। नवीन ने शिवा के आधार कार्ड, शादी रजिस्ट्रेशन, पासपोर्ट सभी कागज तैयार कराए, जो उन्हीं के कब्जे में है। ससुराल वाले नवीन का भी कोई पता नहीं दे रहे हैं और धमकी देते हैं। एसपी के आदेश पर महिला थाने पर आरोपी ससुराल वालों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।