फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The history of Maa Shri Shakumbhari Devi Temple is 152 years old.

Shamli News: 152 साल पुराना है मां श्री शाकुंभरी देवी मंदिर का इतिहास

Fri, 20 Oct 2023 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
The history of Maa Shri Shakumbhari Devi Temple is 152 years old.
शामली, गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के गांव गढ़ी अब्दुल्ला खां के मैन बाजार गली के पास माता श्री शाकुंभरी देवी का भव्य मंदिर है। मंदिर का इतिहास 152 साल पुराना है। मंदिर में नवरात्रों में क्षेत्र के अलावा अन्य स्थानों से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। मान्यता है कि यहां पूजा अर्चना करने से मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राकेश सैनी, ग्रामीण सुनील कुमार शर्मा, ग्रामीण रमेश चंद कश्यप ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि शाकुंभरी देवी मंदिर में जो श्रद्धालु सच्चे दिल से पूजा अर्चना कर मनोकामनाएं मानते हैं माता रानी उनकी मनोकामना पूर्ण करती है। मंदिर में नवीनीकरण, सुंदरीकरण 10 वर्षों से शिवगिरी महाराज, चार वर्ष से सीताराम महाराज के सानिध्य में ग्रामीणों एवं क्षेत्र के श्रद्धालुओं के सहयोग से हुआ। वहीं लगभग 30 वर्षों से इस मंदिर की कमेटी बनी हुई है।
विज्ञापन

मंदिर में माता शाकुंभरी देवी के साथ साथ राधाकृष्णन, विष्णु लक्ष्मी, शिव परिवार, हनुमान बालाजी, महाराज काली देवी, भैरवनाथ, भूरादेव, शनि देव, शिवलिंग की मूर्ति स्थापना की हुई है। कहा जाता है कि मंदिर का इतिहास 152 साल पुराना है। हर नवरात्रों में शाम के समय मैन बाजार एवं गलियों में माता रानी की ज्योति घुमाई जाती है। प्रत्येक बुधवार शाम को माता शाकुंभरी देवी मंदिर में सुंदरकांड एवं जागरण का आयोजन कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राकेश सैनी ने बताया कि मंदिर में अंदर व बाहर सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं साथ ही सुंदरीकरण भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed