फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The heat wave loosened, waterlogging increased the trouble

गर्मी के तेवर पड़े ढीले, जलभराव ने बढ़ाई परेशान

Wed, 14 Jul 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
The heat wave loosened, waterlogging increased the trouble
शामली। झमाझम बारिश से जहां एक ओर गर्मी के तेवर ठंडे पड़े गए हैं। वहीं दूसरी ओर जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। बुधवार को सुबह से शाम तक झमाझम बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आने से मौसम में ठिठुरन बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बृहस्पतिवार को बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह आठ बजे से बारिश शुरू हो गई, जो शाम चार बजे तक होते रही। आठ घंटे में 25 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। पिछले दो दिन में 40 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। जिससे दिन का पारा एक डिग्री एक डिग्री लुढ़क गया। दिन का तापमान 31 और रात का 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने से मौसम में ठिठुरन बढ़ गई। बारिश से जगह-जगह जलभराव होने के कारण लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य बाजार, गली, मोहल्लों सहित दुकानों में तक पानी भरने के कारण का परेशानी हुई। वहीं, दूसरी ओर बारिश से धान, गन्ना, ज्वार आदि फसलों को लाभ मिला है। वहीं, सब्जी उत्पादकों को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

पूर्वी यमुना नहर खंड के उपराजस्व अधिकारी अंबुज चौधरी ने बताया कि मंगलवार को 15 एमएम और बुधवार को सुबह आठ बजे से लेकर शाम चार बजे तक 25 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। बारिश होने से पहले यमुना नहर में 500- 600 क्यूसेक पानी मिल रहा था। मानसून आने के बाद छह सौ से लेकर 700 क्यूूूूसेक पानी यमुना नदी का मिलना शुुरू हो गया है। यमुना नहर में 1250 से 1300 क्यूूसेक पानी आ रहा है। सरदार बल्लभ भाई कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मृदा विभाग के अध्यक्ष यूपी शाही ने बताया कि बृहस्पतिवार को बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार को बारिश बंद होने से मौसम मिश्रित रहेगा। शनिवार से लेकर 20 जुलाई तक मानसून बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से सब्जी को होने लगा नुकसान
शामली। दो दिन की बारिश से खेतों में फूल गोभी, पत्ता गोभी, टमाटर और टिंडा आदि सब्जी पौधो में पानी भरने से गलन की बीमारी फैलने की संभावना बढ़ गई है। शामली कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. विकास मलिक ने कहा कि जिले के यमुना किनारे कैराना, थानाभवन, जलालाबाद क्षेत्रों में सब्जी उत्पादक किसान टमाटर, फूल गोभी, पत्ता गोभी, टमाटर और टिंडा आदि सब्जी प्लेन खेतों में करते हैं। जिसमें बरसात होने से खेतों में पानी भर जाने से गलन की बीमारी होती है। उन्होंने किसानों से खेत की मेड़ पर सब्जी की पौध लगाए। खेतों की मेड़ पर सब्जी का उत्पादन करने से गलन की बीमारी से बच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed